आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) हर दो साल में होने वाला प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस आयोजन से टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान मिली है। यह टूर्नामेंट लीग और फाइनल फॉर्मेट में खेला जाता है, जिसमें 9 टेस्ट खेलने वाले देश हिस्सा लेते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 2019 में हुई थी, और अब तक इसके दो संस्करण पूरे हो चुके हैं।
वर्तमान में इसका तीसरा संस्करण (2023–2025) चल रहा था, जिसकी शुरुआत 16 जून 2023 को एशेज टेस्ट से हुई थी और फाइनल मैच जून 2025 में लॉर्ड्स, लंदन में खेला गया जहाँ दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की। खास बात यह है कि मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हराकर पहली बार यह ख़िताब जीता.
27 साल बाद पहला ICC खिताब:
दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद अपना पहला ICC खिताब जीत लिया है। उन्होंने 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऐडन मार्करम ने शानदार शतक जड़ा, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने चोट के बावजूद अर्धशतक लगाकर टीम को 282 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य चौथे दिन हासिल करने में मदद की। यह प्रोटियाज का पहला WTC खिताब है।
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆🇿🇦
— ICC (@ICC) June 14, 2025
South Africa take home the 𝐌𝐚𝐜𝐞 👏#WTC25 #SAvAUS pic.twitter.com/Yy4C4AQEO7
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: हाईलाइट्स
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। यह टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका फाइनल मुकाबला दो शीर्ष टीमों के बीच खेला जाता है। अब तक दो टीमें यह खिताब जीत चुकी हैं।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
आयोजक | ICC |
फॉर्मेट | टेस्ट क्रिकेट |
पहला संस्करण | 2019–2021 |
लेटेस्ट | 2023–2025 |
अगला संस्करण | 2025–2027 |
टूर्नामेंट फॉर्मेट | लीग स्टेज और फाइनल |
भाग लेने वाली टीमें | 9 टेस्ट खेलने वाले देश |
WTC Winners List: विजेता और उपविजेता लिस्ट
वर्ष | विजेता | उपविजेता | परिणाम | स्थान |
2023–2025 | दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | 5 विकेट से जीत | लॉर्ड्स, लंदन |
2021–2023 | ऑस्ट्रेलिया | भारत | 209 रन से जीता | द ओवल, लंदन |
2019–2021 | न्यूज़ीलैंड | भारत | 8 विकेट से जीता | रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन |