Current Affairs Quiz 10 Feb 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी का अनुमान लगा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 10 फरवरी 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब. साथ ही आप इसका PDF भी डाउनलोड कर सकते है.
1. स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन (HTA) पर नॉलेज एक्सचेंज वर्कशॉप किस शहर में शुरू हुई?
A) मुंबई
B) दिल्ली
C) चेन्नई
D) कोलकाता
उत्तर: B) दिल्ली
स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन (HTA) पर श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल के लिए पांच दिवसीय नॉलेज एक्सचेंज वर्कशॉप सोमवार को दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में शुरू हुई। इस कार्यशाला की मेजबानी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, विदेश मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य श्रीलंका में स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन प्रणालियों के विकास और संस्थागतकरण का समर्थन करना है।
2. जर्मनी में आयोजित व्यापार मेले BIOFACH 2026 में किस देश को 'कंट्री ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है?
A) भारत
B) चीन
C) ब्राजील
D) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर: A) भारत
जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित जैविक उत्पादों के विश्व के अग्रणी व्यापार मेले, BIOFACH 2026 में भारत को प्रतिष्ठित 'कंट्री ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। 14 साल बाद भारत ने वैश्विक जैविक खेती के केंद्र मंच पर वापसी की है। APEDA द्वारा आयोजित इस आयोजन में भारत 67 सह-प्रदर्शकों के साथ भाग ले रहा है।
3. राष्ट्रव्यापी दलहन क्रांति का शुभारंभ हाल ही में किस स्थान से किया गया?
A) भोपाल, मध्य प्रदेश
B) इंदौर, मध्य प्रदेश
C) सीहोर, मध्य प्रदेश
D) जबलपुर, मध्य प्रदेश
उत्तर: C) सीहोर, मध्य प्रदेश
भारत की दलहन नीति और किसान-केंद्रित कृषि विमर्श में एक नया अध्याय हाल ही में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आमलाहा में खाद्य फलियां अनुसंधान केंद्र (एफएलआरपी) से शुरू हुआ। राष्ट्रव्यापी दलहन क्रांति (Nationwide Pulses Revolution) का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।
4.हाल ही में 'बस्तर पंडुम' उत्सव का विशेष आयोजन किस राज्य में किया गया?
A) झारखंड
B) ओडिशा
C) छत्तीसगढ़
D) मध्य प्रदेश
उत्तर: C) छत्तीसगढ़
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'बस्तर पंडुम' (Bastar Pandum) उत्सव के विशेष आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी, और कहा कि यह आयोजन बस्तर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आदिवासी विरासत को प्रदर्शित करता है। 7 से 9 फरवरी तक आयोजित इस उत्सव ने कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और स्वदेशी व्यंजनों के माध्यम से बस्तर की आदिवासी पहचान को उजागर करने वाले एक प्रमुख सांस्कृतिक मंच के रूप में उभरा।
5. हाल ही में चर्चा में रहे, सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
A) हिमाचल प्रदेश
B) जम्मू और कश्मीर
C) पंजाब
D) उत्तराखंड
उत्तर: B) जम्मू और कश्मीर
भारत ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (Sawalkote Hydroelectric Project) पर काम शुरू किया है, यह सिंधु जल संधि के निरस्त होने के बाद सरकार से हरी झंडी मिलने वाली पहली ऐसी नई परियोजना है। यह जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में चिनाब नदी पर 1,856 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation