UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था और कल यानी 05 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए दिनांक 14 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके थे और कल यानी 05 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक |
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 in Hindi - हाइलाइट्स
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर, दूसरे चरण में मुख्य लिखित परीक्षा, तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट |
| रिक्त पदों की संख्या | 1308 |
| विज्ञापन संख्या | 18-परीक्षा/2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 14 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 Eligibility
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं साइंस स्ट्रीम) जीव विज्ञान/कृषि विज्ञान के साथ उत्तीर्ण, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय वेटरनरी फार्मेसी में डिप्लोमा (या समकक्ष), वेटरनरी काउंसिल में पंजीकृत, और वैध यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsss.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए "Live Advertisements / Notifications" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Advt. No. 18-Exam/2026 (Veterinary Pharmacist Recruitment) लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन करने के लिए अपने UPSSSC PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP से लॉगिन करें।
-
Apply Now पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.