UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Sep 11, 2026, 19:51 IST

UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी लेखपाल का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 21 मई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। यूपी लेखपाल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Lekhpal Result 2026
UPSSSC Lekhpal Result 2026

UPSSSC Lekhpal Result 2026 Official Website: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी लेखपाल की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 21 मई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। यूपी लेखपाल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

UP Lekhpal Result 2026 in English 

UP Lekhpal Result 2026 PDF

यूपी लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 28,409 उम्मीदवार पास हुए हैं।

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Lekhpal Result 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएससी यूपी लेखपाल परीक्षा के माध्यम से कुल 7994 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में पीआईटी स्कोर कार्ड और मुख्य परीक्षा शामिल है। सलेक्शन दोनों चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

यूपी लेखपाल

रिक्त पदों की संख्या 

7994

सलेक्शन प्रोेसेस 

पीआईटी स्कोर कार्ड और मुख्य परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

21 मई 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

11 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal Result 2026 Sarkari Result डाउनलोड कैसे करें?

यूपी लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • Go to Home पर क्लिक करें। 

  • View ALL News & Alerts सेक्शन देखें। 

  •  विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/01 के अंतर्गत अर्हता/अभिलेख परीक्षण हेतु अर्ह अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने हेतु यहां क्लिक करें।” 

  • अब “Click here to View Result for Document Verification Under the Advertisement 02-Exam/2025 - (Lekhpal)” पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 11, 2026, 19:51 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News