UP Forest Guard Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज 6 नवंबर को UPSSSC वन रक्षक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 9 नवंबर 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 10-परीक्षा/2023 के तहत 709 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपना UPSSSC वन रक्षक एडमिट कार्ड 2025 आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी वनरक्षक प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक अब ऑफिसियल साइट पर उपलब्ध है। यूपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025 Link- Active
UPSSSC फ़ॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2025 लिंक आज 6 नवंबर 2025 को आधिकारिक साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करके लॉग इन करना होगा। UPSSSC फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 9 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक, यानी परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ UPSSSC फ़ॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2025 और एक फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर आना होगा।
यहां क्लिक करें:- UP Forest Guard Admit Card Download Link (Active)
UP Forest Guard Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपना UPSSSC फ़ॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं —
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर मौजूद “Exam” टैब पर क्लिक करें।
-
इसके बाद “Admit Card for Forest Guard and Wildlife Guard against Advertisement No. 10-Exam/2023” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
-
जानकारी भरने के बाद सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
-
आपका UPSSSC फ़ॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन साथ ले जा सकें।
UP Forest Guard Exam 2025: यूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शिफ्ट और समय क्या है?
आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:00 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा की पाली और समय देख सकते हैं।
| परीक्षा तिथि | 9 नवंबर 2025 |
| रिपोर्टिंग समय | सुबह 8 बजे |
| परीक्षा शुरू | सुबह 10 बजे |
| परीक्षा समाप्त | 12 बजे |
UPSSSC Forest Guard Exam Pattern 2025: यूपी वनरक्षक परीक्षा पैटर्न
UPSSSC फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा पैटर्न 2025 इस प्रकार होगा —
-
परीक्षा में तीन विषय शामिल होंगे:हिंदी भाषा और निबंध लेखन,सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और सामान्य मानसिक योग्यता (General Intelligence/Test of Reasoning)
-
परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 200 अंक निर्धारित हैं।
-
प्रश्न पत्र का स्तर इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के समकक्ष होगा।
-
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी।
- परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होगी।
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अंक (Marks) |
|---|---|---|
| हिंदी भाषा एवं निबंध लेखन | 80 | 80 |
| सामान्य ज्ञान | 60 | 60 |
| सामान्य मानसिक योग्यता | 60 | 60 |
| कुल (Total) | 200 | 200 |
UPSSSC Forest Guard Exam Center List 2025: यूपी वन रक्षक परीक्षा केंद्र सूची
यूपीएसएसएससी वन रक्षक मुख्य परीक्षा 2025 दो शहरों: झाँसी और लखनऊ में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को केवल अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र पर ही उपस्थित होना होगा। इसलिए, बिना देर किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation