UPSSSC Cane Supervisor City Slip 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी, 29 नवंबर को परीक्षा

Last Updated: Nov 19, 2026, 19:30 IST

UPSSSC Cane Supervisor City Slip 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक की सिटी स्लिप आज 19 नवंबर को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने शहर की डिटेल्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। 

UPSSSC Cane Supervisor City Slip 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी,  29 नवंबर को परीक्षा
UPSSSC Cane Supervisor City Slip 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी, 29 नवंबर को परीक्षा

UPSSSC Cane Supervisor City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर upsssc.gov.in पर जारी कर दी है। संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को Single Shift में किया जाएगा। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे Registration no और DOB दर्ज कर सिटी स्लिप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Cane Supervisor Exam 2026 City Slip Download link 

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सिटी स्लिप डिटेल्स चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल Registration no और DOB दर्ज करना होगा। 

यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक सिटी स्लिप 2026 

डाउनलोड लिंक 

UPSSSC Cane Supervisor Exam 2026: हाइलाइट्स 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1,182 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य चयन के 1,000 और विशेष चयन के 182 पद शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के लिए PET-2025 के आधार पर कुल 42,087 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आयोग : UPSSSC 
परीक्षा का नाम : गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 
कुल पद : 1,182 
विज्ञापन संख्या : 13-परीक्षा/2026 
सिटी स्लिप : 19 नवंबर, 2026 जारी 
परीक्षा तिथि : 29 नवंबर 2026 
परीक्षा का समय : सुबह 10 से दोपहर 12 बजे 
एडमिट कार्ड : अभी जारी नहीं 
वेबसाइट : upsssc.gov.in 

UPSSSC Cane Supervisor City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर What's New या संबंधित परीक्षा के नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
3. UPSSSC Cane Supervisor City Intimation Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
5. सबमिट करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

कब होगी गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा?

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।

ध्यान दें कि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज होते हैं। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाते हैं।

 UP Guard Fireman Result 2026 Out: यूपी गार्ड फायरमैन रिजल्ट जारी, 7967 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 19:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News