UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा (IAS) 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल, जानें कब होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

Last Updated: Nov 17, 2026, 20:01 IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा एग्जाम 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल आज  17 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है, जिसके अंदर 2526 पास छात्रों के इंटरव्यू 7 दिसंबर 2026 से 12 फरवरी 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे। यहां पूरे शेड्यूल को देखें।  

UPSC Civil Services IAS 2026 Interview Schedule Released
UPSC Civil Services IAS 2026 Interview Schedule Released

UPSC Civil Services IAS 2026 Interview Schedule Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट जारी की गई है। यूपीएससी ने सिविल सेवा एग्जाम (CSE) 2026 के फाइनल राउंड यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का ऑफिशियल शेड्यूल आज 17 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 

आयोग द्वारा 5 नवंबर 2026 को सिविल सेवा मुख्य एग्जाम के रिजल्ट को जारी किया गया था, जिसमें कुल 2526 छात्र को साक्षात्कार के लिए पास घोषित किया गया है। अब आयोग ने इन सभी सेलेक्टेड छात्र के इंटरव्यू की डेट का ऐलान कर दिया है। 

UPSC CSE 2026 Interview Schedule: मुख्य डिटेल्स 

यूपीएससी सिविल सेवा 2026 के इंटरव्यू शेड्यूल से जुड़े मुख्य नंबर के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स 

संस्थान का नाम

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

एग्जाम का नाम

सिविल सेवा परीक्षा (IAS/IPS/IFS) 2026 - पर्सनैलिटी टेस्ट

कुल पास छात्र 

2526 कैंडिडट्स, जिन्होंने इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है

इंटरव्यू की शुरुआत डेट 

7 दिसंबर 2026 (सोमवार)

इंटरव्यू की लास्ट डेट 

12 फरवरी 2027

साक्षात्कार का स्थान

यूपीएससी कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली

दैनिक सेशन और टाइम 

फॉरनून सेशन: सुबह 09:00 बजे से
आफ्टरनून सेशन: दोपहर 13:00 बजे से

ऑफिशियल वेबसाइट

upsc.gov.in , upsconline.nic.in

कब से शुरू होंगे इंटरव्यू और क्या है टाइमिंग? 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य एग्जाम 2026 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए 2526 छात्रों के पर्सनैलिटी टेस्ट 7 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 12 फरवरी 2027 तक चलेंगे। 

  • दो शिफ्ट्स में होंगे: इंटरव्यू का आयोजन प्रतिदिन दो सेशन में किया जाएगा। 

    • प्रथम सेशन (Forenoon Session): सुबह 09:00 बजे से शुरू होगा। 
    • द्वितीय सेशन (Afternoon Session): दोपहर 13:00 बजे से शुरू होगा। 
  • ई-समन लेटर (e-Summon Letters): छात्रों के रोल नंबर, इंटरव्यू की सटीक डेट और सेशन की जानकारी उनके ई-समन लेटर पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे जल्द ही वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

UPSC Civil Services IAS 2026 Interview Schedule Out:यहां क्लिक करें

DAF और ऑनलाइन डिटेल्स जमा करने की अंतिम चेतावनी 

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि जिन 2526 छात्रों ने पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया है, उन्हें अपने सभी जरूरी डिटेल्स ऑनलाइन मोड से अपडेट करने होंगे।

  • यदि कोई छात्र निर्धारित टाइम के अंदर अपने क्रेडेंशियल और जरूरी डिटेल ऑनलाइन सबमिट नहीं करता है, तो उसे ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा और उसे इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही, इसलिए सभी शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों  को सलाह दी जाती है कि वे टाइम रहते ऑफिशियल पोर्टल पर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें। 

यूपीएससी पर्सनैलिटी टेस्ट में क्या परखा जाता है?

सिविल सेवा का इंटरव्यू केवल आपके किताबी ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन है। बोर्ड मुख्य रूप से निम्नलिखित गुणों की जांच करता है:

  1. मानसिक सतर्कता और तार्किक निर्णय क्षमता: किसी जटिल परिस्थिति में आप कितनी जल्दी और सही फैसला लेते हैं।
  2. नैतिक इंटीग्रिटी और संतुलन: दबाव की स्थिति में आपकी भावनात्मक स्थिरता और सत्यनिष्ठा।
  3. समसामयिक मुद्दों की समझ: देश और दुनिया में घट रही घटनाओं पर आपकी स्पष्ट और निष्पक्ष राय।
  4. प्रशासनिक उपयुक्तता: एक भावी सिविल सेवक के रूप में समाज के प्रति आपकी संवेदना और नेतृत्व क्षमता।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 20:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News