UPSC Civil Services Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट डाउनलोड लिंक अपलोड कर दिया गया है। मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.gov.in और upsconline.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
देशभर में इस परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त, 2025 से किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 1129 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 979 पद और भारतीय वन सेवा (IFS) के 150 पदों को भरा जाएगा।
UPSC Civil Services Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक
जो उम्मीदवार 22 अगस्त, 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
UPSC सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2025 |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 समय सारणी
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी मुख्य परीक्षा समय सारणी देख सकते हैं:
परीक्षा तिथि | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक |
22 अगस्त, 2025 | पेपर-I – निबंध |
|
23 अगस्त, 2025 | सामान्य अध्ययन पेपर I | सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र II |
24 अगस्त, 2025 | सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र III | सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र IV |
30 अगस्त, 2025 | पेपर-ए - भारतीय भाषा | पेपर-बी – अंग्रेजी |
31 अगस्त, 2025 | पेपर-VI | पेपर-VII |
ये भी देखें: RRC CR Apprentice Recruitment 2025: सेंट्रल रेलवे में 2418 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया से लेकर सभी डिटेल जानें
यूपीएससी मेन्स हॉल टिकट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट यानी upsconline.nic.in पर आवेदन संख्या का उपयोग करके प्राप्त किया जा सकता है।
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
चरण 2: 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: हॉल टिकट का प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation