UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के अंतर्गत आयोजित होने वाले टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा पास कर ली है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालकर परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। यूपी RO/ARO टाइपिंग टेस्ट 16 फरवरी 2026 से शुरू होगा। यह भर्ती 411 पदों के लिए है, जिसमें सचिवालय, राजस्व परिषद और लोक सेवा आयोग जैसे विभागों में नियुक्तियां होंगी।
UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO और ARO टाइपिंग टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in या नीचे दिए लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RO/ARO टाइपिंग टेस्ट 16 से 19 फरवरी 2026 तक होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए OTR नंबर, जन्मतिथि और लिंग डालना जरूरी है।
यहां क्लिक करें:-UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card 2026 Link
ऐसे डाउनलोड करें UPPSC RO/ARO Typing Test Admit Card
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी RO, ARO टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर “ Candidate's Corner ” सेक्शन पर क्लिक करें
-
फिर Download Admit Card पर क्लिक करें
-
अब स्क्रीन पर Click here to Download Admit Card (Type Test) under Advertisment No.:- A-7/E-1/2023, Department Name:- SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC. EXAMINATION for the Post :- SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC. EXAM-2023 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
-
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
-
इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें
यूपी RO, ARO टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड में ये विवरण जरूर चेक करें
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि व समय
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
फोटो व हस्ताक्षर
-
आवश्यक निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation