UPPSC RO ARO Syllabus 2026: डाउनलोड करें यूपी आरओ, एआरओ सिलेबस और परीक्षा पैटर्न PDF

Last Updated: Oct 27, 2026, 15:59 IST

UPPSC RO ARO Syllabus and Exam Pattern 2026: यूपी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के उम्मीदवार इस लेख में विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं।

UPPSC RO ARO Syllabus and Exam Pattern 2026 PDF डाउनलोड करें।
UPPSC RO ARO Syllabus and Exam Pattern 2026 PDF डाउनलोड करें।

UPPSC RO ARO Syllabus and Exam Pattern 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 501 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को अब बिना देर किए अपनी परीक्षा तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सफल तैयारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने लेख में यूपीपीएससी RO और ARO का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दिया है, जिससे आप आसानी से अपनी तैयारी कर सकें।

UPPSC RO ARO Syllabus and Exam Pattern 2026- हाइलाइट्स 

नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार UPPSC समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी को देख सकते हैं। 

आयोग का नाम 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

परीक्षा का नाम 

UPPSC RO ARO परीक्षा 2026

पद का नाम

समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)

पदों की संख्या

501

प्रारंभिक परीक्षा 

वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type)

मुख्य परीक्षा 

वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक (Objective and Descriptive)

प्रारंभिक परीक्षा के कुल अंक 

200

मुख्य परीक्षा के कुल अंक

400

नेगेटिव मार्किंग

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक cut

आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

uppsc.up.nic.in

UPPSC RO ARO Exam Pattern 2026: यूपी आरओ एआरओ परीक्षा पैटर्न

UP RO ARO चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) और मुख्य परीक्षा (Mains Exam)। दोनों परीक्षाओं के लिए विस्तृत पैटर्न नीचे दिया गया है:

1. प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (Prelims Exam Pattern)

प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होती है। इसमें दो प्रश्नपत्र होते हैं:

  • पेपर-1: सामान्य अध्ययन (General Studies): इसमें कुल 140 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 140 अंक निर्धारित हैं। इस पेपर की समय अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होती है।

  • पेपर-2: सामान्य हिंदी (General Hindi): इसमें 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जो 60 अंकों के होते हैं। इसके लिए 1 घंटे (60 मिनट) का समय दिया जाता है।

UP RO, ARO प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों और 200 प्रश्नों की होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू है।

2. मुख्य परीक्षा पैटर्न (Mains Exam Pattern)

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक (Descriptive) दोनों प्रकार के प्रश्न होते हैं, जिसमें कुल 3 प्रश्नपत्र शामिल हैं:

  • पेपर-1: सामान्य अध्ययन (General Studies 1 - Objective): 120 प्रश्न, 120 अंक, समय: 2 घंटे।

  • पेपर-2: सामान्य हिंदी एवं आलेखन (General Hindi & Drafting): यह दो खंडों में विभाजित होता है। खंड-1 (पारंपरिक वर्णनात्मक) 100 अंकों का (समय- 2.5 घंटे) और खंड-2 (सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण - वस्तुनिष्ठ) 60 अंकों का (समय- 30 मिनट) होता है। इस प्रकार पेपर-2 कुल 160 अंकों का होता है।

  • पेपर-3: हिंदी निबंध (Hindi Essay): इसमें उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग खंडों से एक-एक निबंध लिखना होता है। कुल 3 निबंध, 120 अंक (40 अंक प्रति निबंध), समय 3 घंटे।

यूपी RO, ARO मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाता है।

UPPSC RO ARO Syllabus 2026: प्रारंभिक और मुख्य यूपी आरओ, एआरओ एग्जाम सिलेबस

उम्मीदवार नीचे यूपी आरओ, एआरओ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का सिलेबस देख सकते हैं।

यूपी आरओ, एआरओ प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा सिलेबस:-

प्रश्नपत्र

विषय/पाठ्यक्रम

प्रश्न

अंक

पेपर-1 (सामान्य अध्ययन)

इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, जनसंख्या, पर्यावरण, कृषि, वाणिज्य, उत्तर प्रदेश की विशेष जानकारी और सामान्य विज्ञान

140

140

पेपर-2 (सामान्य हिंदी)

विलोम, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची शब्द

60

60

यूपी आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा (Mains) सिलेबस:

प्रश्नपत्र

विषय/पाठ्यक्रम

प्रश्न

अंक

पेपर-1 (सामान्य अध्ययन)

भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक प्रथाओं की जानकारी, विशिष्ट ज्ञान

120

120

पेपर-2 (सामान्य हिंदी एवं आलेखन)

खंड-1 (पारंपरिक वर्णनात्मक): गद्यांश का सारांश, पद्यांश की व्याख्या, पत्र लेखन (सरकारी, अर्धसरकारी, कार्यालय आदेश, ज्ञाप, परिपत्र आदि), प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक शब्दावली, अंग्रेजी से हिंदी, हिंदी से अंग्रेजी, मुहावरे एवं लोकोक्तियां (100 अंक)

खंड-2 (सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण - वस्तुनिष्ठ): विलोम, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, तद्भव-तत्सम, विशेष्य एवं विशेषण (60 अंक)

-

160

पेपर-3 (हिंदी निबंध)

तीन अलग-अलग खंडों से एक-एक निबंध लिखना (साहित्य और संस्कृति, सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र / विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी, आर्थिक क्षेत्र, कृषि, व्यापार एवं उद्योग, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं, राष्ट्रीय विकास योजनाएं)

3

120

नोट: उम्मीदवार नीचे दी गई PDF को डाउनलोड करके UP RO/ARO सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्लिक करें- UPPSC RO ARO Mains Syllabus 2026 PDF

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 27, 2026, 15:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News