BPSC Bihar TRE-4 Form 2026 Last Date: बिहार टीचर के 32388 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 03 नवंबर तक करें Apply
BPSC Bihar TRE-4 Form 2026 Last Date: बीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 18 अगस्त 2026 को बिहार टीचर भर्ती परीक्षा 4.0 के तहत कुल 32388 टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पहले इन पदों के लिए अंतिम तिथि 28 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 03 नवंबर 2026 कर दिया गया है।
BPSC Bihar TRE-4 Form 2026 Last Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 18 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर बिहार टीचर भर्ती परीक्षा (TRE - 4.0) के तहत कुल 32388 टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पहले इन पदों के लिए अंतिम तिथि 28 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 03 नवंबर 2026 कर दिया गया है। बिहार में टीचर बनने का सुनहरा सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
BPSC Bihar TRE-4 Notification 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
बीपीएससी टीआरई-4 नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, रिक्त पद, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| बिहार टीचर ऑनलाइन आवेदन लिंक |
BPSC TRE-4 Notification PDF- हाइलाइट्स
बीपीएससी बिहार टीचर पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| विज्ञापन संख्या | बिहार टीचर भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) |
| पद का नाम | प्राइमरी टीचर, मिडिल स्कूल टीचर, सेकंडरी टीचर, सीनियर सेकंडरी टीचर |
| रिक्त पद | 32388 |
| ऑनलाइन आवेदन तिथि | 25 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 03 नवंबर |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC TRE-4 Notification Date Educational Qualification
बिहार टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकत हैं।
| टीचिंग लेवल | वैकेंसी | योग्यता |
| प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) | 3847 | 12वीं + डीएड/ जेबीटी/ बीएलएड + सीटीईटी/ बीटीईटी पेपर-I |
| मिडिल स्कूल टीचर (कक्षा 6 से 8) | 8563 | ग्रेजुएट + बीएड/बीएलएड + सीटीईटी/ बीटीईटी पेपर-II |
| सेकंडरी टीचर (कक्षा 9 से 10) | 3877 | ग्रेजुएट + बीएड/बीएलएड + एसटीईटी पेपर-I |
| सीनियर सेकंडरी टीचर (कक्षा 11 से 12) | 16101 | पोस्ट ग्रेजुएट +बीएड/बीएलएड + एसटीईटी पेपर-II |
BPSC TRE-4.0 Apply Date 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बीपीएससी बिहार टीचर टीआरई-4 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
-
अब UP TGT Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
BPSC Bihar TRE-4 Form 2026 Last Date - आवेदन फीस और आयु सीमा
बीपीएससी बिहार टीचर टीआरई-4 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहद दी जाएगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.