UP Board Result 2026 Date: 52 लाख छात्रों का इंतजार कब होगा खत्म? जानें कहां से चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Last Updated: Apr 1, 2026, 13:17 IST

UP Board Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 4 अप्रैल 2026 तक कॉपियों का मूल्याकंन पूरा हो जाएगा। छात्र रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट जानने के लिए यहां देखें।

UP Board Result 2026 Date and Time Soon
UP Board Result 2026 Date and Time Soon

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस साल रिकॉर्ड समय में एग्जाम संपन्न कराई। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम दे चुके 52 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सभी छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतेजार कर रहे है। ताजा अपडेट के अनुसार, मूल्यांकन सेंटर पर कॉपियां को जांचने की प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तुरंत बाद बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन और डेटा अपलोडिंग शुरू कर देगा।

कब आएगा रिजल्ट? 

हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के पैटर्न और मूल्यांकन की गति को देखते हुए, इस साल रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की पूरी संभावना है।

यूपी बोर्ड 2026: मुख्य डिटेल्स के लिए टेबल 

UP बोर्ड के छात्र रिजल्ट और मूल्याकंन प्रक्रिया की सभी अपडेट्स और डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट  जानकारी
कुल रजिस्टर्ड छात्र लगभग 52,30,297
एग्जाम की डेट्स 18 फरवरी - 12 मार्च 2026
मूल्यांकन समाप्त होने की डेट 04 अप्रैल, 2026
रिजल्ट का एक्सपेक्टेड टाइम  अप्रैल के आखिरी हफ्ते
ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'UP Board Class 10th/12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर इस बार खास क्या है?

  • स्टेप मार्किंग: बोर्ड ने इस बार स्टेप मार्किंग लागू की है, यानी अगर आपका आंसर अंत में गलत भी है, लेकिन शुरुआती स्टेप्स सही हैं, तो आपको मार्क्स मिलेंगे।
  • हाईटेक मार्कशीट: इस साल छात्रों को 16 सिक्योरिटी फीचर्स वाली नई मार्कशीट दी जा सकती है, जिसे कॉपी करना या फर्जी बनाना नामुमकिन होगा।
  • डिजी लॉकर: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजी लॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 13:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News