BTEUP Exam Date 2025 OUT: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीटीईयूपी विषम सेमेस्टर , नवंबर - दिसम्बर 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम और विशेष बैक पेपर ,नवंबर - दिसंबर 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर की परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 1 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी। जबकि विशेष बैक पेपर के लिए परीक्षा 22 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो बीटीईयूपी विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। BTEUP Exam Date 2025 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।
BTEUP Date Sheet 2025 PDF Download Link
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विषम सेमेस्टर और विशेष बैक पेपर (Special Back Paper) , नवम्बर - दिसम्बर BTEUP परीक्षा 2025 डेट शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके बीटीईयूपी डेट शीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| BTEUP Odd Semester Exam Date Sheet 2025 PDF | विषम सेमेस्टर ,नवम्बर - दिसम्बर 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम (अंतिम संशोधित 07/11/2025) |
| BTEUP ODD Semester Exam Date Sheet 2025 PDF | विशेष बैक पेपर ,नवम्बर - दिसम्बर 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम (अंतिम संशोधित 07/11/2025) |
BTEUP Exam Date Sheet 2025 PDF डाउनलोड कैसे करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बीटीईयूपी डेटशीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
पहले उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://bteup.ac.in/ पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करके "Latest News – View All News" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
"विषम सेमेस्टर ,नवम्बर - दिसम्बर 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम (अंतिम संशोधित 07/11/2025) और विशेष बैक पेपर ,नवम्बर - दिसम्बर 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम (अंतिम संशोधित 07/11/2025)" लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने BTEUP परीक्षा तिथि 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
BTEUP डेट शीट 2025 PDF डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation