HTET Result 2025 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने 10 नवंबर को हरियाणा टीईटी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2025) में भाग लिया था, वे अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एचटेट रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 14% (लगभग 47,000) अभ्यर्थी HTET परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। हरियाणा टेट रिजल्ट और स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हमने इस लेख में नीचे एचटीईटी रिजल्ट 2025 PDF देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया है।
एचटेट रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत
HTET 2025 परीक्षा में कुल उम्मीदवारों में से केवल 14% (47,000) ही पास हुए। लगभग 3.31 लाख उम्मीदवार 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। लेवल 1, 2, 3 पास प्रतिशत नीचे देखें:
-
लेवल 1 (PRT): 16.2% उम्मीदवार पास।
-
लेवल 2 (TGT): 16.4% उम्मीदवार पास।
-
लेवल 3 (PGT): 9.6% उम्मीदवार पास।
Haryana TET Result 2025 OUT: हरियाणा टेट रिजल्ट हाइलाइट्स
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने लेवल 1 (कक्षा 1-5), लेवल 2 (कक्षा 6-8) और लेवल 3 (कक्षा 9-12) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता देखने के लिए 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एचटीईटी 2025 आयोजित की थी। उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा आयोजित करने वाला संस्थान | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) |
| परीक्षा का नाम | हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 |
| परीक्षा तिथि | 30 और 31 जुलाई 2025 |
| रिजल्ट जारी होने के तिथि | 10 नवंबर 2025 |
| परीक्षा आवृत्ति | वर्ष में एक बार |
| प्रमाणपत्र (certificate) की वैधता | आजीवन (Lifetime) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bseh.org.in/ |
Haryana TET Result and HTET Score Card 2025 Link
लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) (PRT), लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) (TGT), और लेवल 3 (कक्षा 9 से 12) (PGT) के एचटीईटी रिजल्ट 2025 अब BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके HTET 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचटेट रिजल्ट और स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें:
| Haryana TET Result और HTET Score Card 2025 Link |

Also Read in English: HTET Result 2025
BSEH org in 2025 HTET Result PDF download: एचटीईटी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
एचटीईटी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PGT) के परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-www.bseh.org.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए “Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) July Exam 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज ओपन होगा वहां संबंधित लेवल — PRT, TGT या PGT — के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
HTET रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव करें।
HTET 2025 Minimum Qualifying Marks: हरियाणा टेट न्यूनतम योग्यता अंक
हरियाणा टीईटी 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे।आप नीचे दी तालिका में सभी कैटेगरी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक देखें:
| कैटेगरी | योग्यता अंक (150 में से) | पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| सामान्य (General) | 90 | 60% |
| SC और शारीरिक रूप से अक्षम (हरियाणा) | 83 | 55% |
| SC और दिव्यांग (अन्य राज्य) | 90 | 60% |
HTET Result 2025 biometric verification क्या है?
हरियाणा HTET परिणाम 2025 बायोमेट्रिक सत्यापन एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की पहचान और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए उनके फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक डेटा की जाँच की जाती है। यह प्रक्रिया आमतौर पर HTET प्रमाणपत्र जारी होने से पहले पूरी हो जाती है। सत्यापन के बाद, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) उम्मीदवारों के अर्हक अंकों और प्राप्तांकों सहित परिणाम घोषित करता है।
HTET परिणाम 2025 के बाद आगे क्या होगा?
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 पास करने वाले और HTET बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आजीवन HTET शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के साथ, उम्मीदवार हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Haryana TET Certificate 2025: एचटेट सर्टिफिकेट 2025
एचटीईटी 2025 परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को सफल बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद एचटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट आजीवन के लिए मान्य होगा, जिससे उम्मीदवार हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित आगामी विभिन्न टीचर भर्ती परीक्षाओं में आवेदन कर सकेंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation