UP School Holiday 2026: त्योहारी सीजन में छात्रों को मिलेगा पढ़ाई से ब्रेक, यहां देखें Full List

Last Updated: Nov 5, 2026, 14:54 IST

UP Board School Holidays 2026: नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के चलते कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी। छात्र इस पूरी छुट्टी लिस्ट के जरिए अपने त्योहारी शेड्यूल को देख सकते हैं।

UP School Holiday November 2026
UP School Holiday November 2026

UP School Holiday November 2026: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए नवंबर 2026 का महीना बेहद मजेदार  रहने वाला है। साल के इस ग्यारहवें महीने में एक के बाद एक कई बड़े और प्रसिद्ध त्योहार आ रहे हैं, जिनके कारण स्कूलों में सभी क्लासेस की छुट्टियों का नोटिस जारी किया जा रहा है। दीपावली 2026 के शुरू होने वाला यह त्योहारी सिलसिला गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ महापर्व और गुरु नानक जयंती तक फैला हुआ है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UP Basic Education Council) द्वारा जारी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, छात्रों को इन तमाम महत्वपूर्ण पर्वों पर छुट्टियों का लाभ मिलेगा। नवंबर 2026 के दौरान यूपी के स्कूलों में किस-किस डेट को छुट्टी जारी की गई है। साथ ही, सभी छात्र यहां से जानें सभी क्लासेस की कुल कितने दिनों तक छुट्टी रहेगी। 

Uttar Pradesh School Holiday List: नवंबर 2026 की छुट्टियों की मुख्य टेबल 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार नवंबर 2026 में त्योहारों और रविवार के अंदर मिलने वाली छुट्टी की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

पर्व / अवसर 

निर्धारित डेट्स / एक्सपेक्टेड 

दिन 

दीपावली / नरक चतुर्दशी

08 नवंबर 2026

रविवार

गोवर्धन पूजा

09 नवंबर 2026

सोमवार

भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती

11 नवंबर 2026

बुधवार

छठ पूजा

15 नवंबर 2026

रविवार

वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस (वैकल्पिक)

16 नवंबर 2026

सोमवार

गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

24 नवंबर 2026

मंगलवार

साप्ताहिक रविवार अवकाश

01, 08, 15, 22, 29 नवंबर 2026

प्रत्येक रविवार

त्योहारों के अनुसार छुट्टियों का विस्तृत विवरण

1. दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की छुट्टी 

रोशनी के महापर्व दीपावली के अवसर पर इस बार 8 नवंबर को रविवार का दिन है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा की छुट्टी निर्धारित किया गया है। हालांकि 10 नवंबर को स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन इसके तुरंत बाद 11 नवंबर (बुधवार) को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस प्रकार छात्रों को त्योहारी हफ्ते में रुक-रुक कर बेहतरीन छुट्टियां मिल रही हैं।

2. लोक आस्था का महापर्व 'छठ पूजा'

उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख लोक पर्व 'छठ पूजा' का मुख्य अर्घ्य 15 नवंबर 2026 को है, जो कि इस बार रविवार के दिन पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश शासन की लिस्ट के अनुसार 16 नवंबर (सोमवार) को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस की भी छुट्टी रहेगी, जिसे स्थानीय लेवल पर और संबंधित संस्थानों द्वारा प्रबंधित किया जाता है।

3. गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

नवंबर के अंतिम चरण में 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को गुरु नानक देव जी की जयंती, कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक और स्कूलों में छुट्टी  रहेगी। मंगलवार के दिन छुट्टी होने से छात्रों को बीच सप्ताह में एक दिन का राहत भरा विश्राम मिलेगा।

यहां भी पढ़े: UPSC 2026 मुख्य एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए अपडेट, इस दिन आ सकता है रिजल्ट; जानें पूरी प्रक्रिया 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 5, 2026, 14:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News