UPPRPB UP Police Constable 2026 Answer Key: कब आएगी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, जानें अपडेट्स

Last Updated: Jun 11, 2026, 16:37 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 की आंसर-की को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी करेगा। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र इससे जुड़ी सभी अपडेट्स जानने के लिए यहां देखें।

UPPRPB UP Police Constable 2026 Answer Key: कब आएगी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, जानें अपडेट्स
UPPRPB UP Police Constable 2026 Answer Key: कब आएगी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, जानें अपडेट्स

UP Police Constable 2026 Answer Key: बोर्ड की ओर से 32,679 पोस्ट पर भर्ती होने के लिए यह एग्जाम 8 जून से 10 जून 2026 तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित किए गए थे। बोर्ड के सूत्रों और पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए रिजल्ट और आंसर-की एग्जाम खत्म होने के करीब 7 से 10 दिनों के अंदर आ जाता है। यानी इस साल जून में हुए एग्जाम के बाद इसका रिजल्ट 2026 जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है।

UP Police Constable 2026: एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी एक्सपेक्टेड डेट्स 

UP Police Constable 2026 एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपनी आंसर-की और रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स जानने के लिए यहां दी हई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण डेट्स 

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की डेट्स 

8, 9 और 10 जून 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की उम्मीद

जून 2026 का दूसरा या तीसरा हफ्ता (एक्सपेक्टेड)

ऑब्जेक्शन फिल करने की अवधि

आंसर-की जारी होने के बाद 4-5 दिन का समय

फाइनल आंसर-की 

जुलाई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में

लिखित एग्जाम का रिजल्ट 

जुलाई/अगस्त 2026 तक

uppbpb.gov.in: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की

यूपी पुलिस एग्जाम की आंसर-की बोर्ड द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। यह आंसर-की जारी होने के बाद छात्र यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। 

1. UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

2. होमपेज पर आंसर-की के सेक्शन पर क्लिक करें। 

3. इसके बाद UP Police Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

4. फिर, लॉगिन डिटेल को फिल करें। 

5. आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

6. फिर, एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आयोजित हुए इस लिखित एग्जाम में भाग लेने वाले रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या लगभग 28,86,797 थी, जबकि एग्जाम शामिल होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 21,92,236 रही। 

यहां भी पढ़े: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शॉर्टलिस्ट जारी, hssc.gov.in से डाउनलोड करें PMT लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 16:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News