UP Home Guard 2025 Apply Online: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ की ओर से होमगार्ड के 41,424 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर, 2025 से शुरू की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा नहीं किया है, वे 17 दिसंबर से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
UP Home Guard 2025 Online Apply Date: महत्वपूर्ण विवरण
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती संगठन | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | होम गार्ड |
| कुल पद | 41,424 |
| नौकरी स्थान | उत्तर प्रदेश |
| आवेदन तिथियां | 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpg.gov.in |
UP Home Guard PET Test 2025: शारीरिक मानक परीक्षण
यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:
| वर्ग | ऊंचाई | सीने का माप |
| जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम) | 168cm | 79 cm और कम से कम 84 cm |
| अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम) | 160cm | 77 cm और कम से कम 82 cm |
| जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम) | 152cm | न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम |
| अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों के लिए (न्यूनतम) | 147cm |
UP Home Guard Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर आवेदन की तिथि तक का विवरण देख सकते हैं:
| विवरण | अंतिम तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 18 नवंबर, 2025 |
| आवेदन करने की तिथि | 18 नवंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 17 दिसंबर, 2025 |
UP Home Guard Application Fee: आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क बोर्ड की ओर से अलग - अलग तय किया गया है। जनरल, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 400 रुपये। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिस में दिया विवरण देखें:
UP Home Guard 2025 Apply Online Last Date: आवेदन लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ की ओर से होम गार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए यूपी के कुल 75 जिलों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन 18 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 |
UP Home Guard 2025: ऑनलाइन आवेदन के स्टेप देखें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UP Home Guard 2025 ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 मांगा गया विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
ChecK:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation