UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Sep 7, 2026, 15:40 IST

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल 1) जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर  से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UIIC AO Recruitment 2026
UIIC AO Recruitment 2026

UIIC AO Recruitment 2026 Notification: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने दिनांक 07 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uiic.in पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल 1) जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत 225 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसमें 200 पद जनरलिस्ट और 25 पद हिंदी ऑफिसर के लिए आरक्षित है। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट), मुख्य परीक्षा (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट) और इंटरव्यू शामिल है। 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव और हिंदी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर  से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

UIIC AO Notification 2026 in English

UIIC AO Recruitment 2026 Apply Online

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव और हिंदी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से यानी 08 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं। आवेदन लिंक जारी होने के बाद नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव और हिंदी ऑफिसर पद ऑनलाइन आवेदन लिंक  

जल्द जारी 

UIIC AO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव और हिंदी ऑफिसर पदों के भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की तिथि, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह लगभग 110,000/-दिया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम  

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) 

पद का नाम  

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल 1) जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर

रिक्त पदों की संख्या  

225

नोटिफिकेशन 

जारी 

आवेदन मोड 

ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

08 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

28 सितंबर 2026 

चयन के चरण 

प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट), मुख्य परीक्षा (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट) और इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट  

uiic.in

UIIC AO Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव और हिंदी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 60 प्रतिशत (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 55 प्रतिशत) के साथ ग्रेजुएशन और हिंदी ऑफिसर के लिए हिंदी में मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 250  रुपये से 1000 रुपये के बीच रखी गई है। 

नोट - वैकेंसी डिटेल्स, आयु सीमा, आवेदन फीस और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऊपर टेबल में दिए गए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देख व डाउनलोड कर सकते हैं।  

UIIC AO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव और हिंदी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uiic.in पर जाएं। 

  •  होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  •  UIIC AO Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें।

  • आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  •  आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 7, 2026, 15:40 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News