UIIC AO Hall Ticket 2026 जल्द जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 14, 2026, 16:19 IST

UIIC AO Admit Card 2026 Release Date: यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) जनरल व हिंदी ऑफिसर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

UIIC AO Admit Card 2026
UIIC AO Admit Card 2026

UIIC AO Hall Ticket 2026: यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uiic.in पर दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) जनरल व हिंदी ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

UIIC AO Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UIIC AO Prelims Call Letter 2026  - हाइलाइट्स

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 225 रिक्त पदों को भरना चाहती है। इन पदों के चयन में टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा, टियर-2 मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC)

पद का नाम 

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) जनरल व हिंदी ऑफिसर

रिक्त पदों की संख्या 

225

परीक्षा का नाम 

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

22 अक्टूबर 2026

चयन प्रक्रिया 

टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा, टियर-2 मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uiic.in 

UIIC AO Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टियर-1 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uiic.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

UIIC AO Admit Card Download करने के बाद क्या करें? 

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टियर-1 की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।     

UIIC AO Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टियर-1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम 

  • माता-पिता या अभिभावक का नाम

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

  • श्रेणी 

  • लिंग 

  • रोल नंबर 

  • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • गेट बंद होने का समय 

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 14, 2026, 15:34 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News