SSC GD Constable Cut Off 2025: कर्मचारी चयन आयोग, सामान्य ड्यूटी की ओर से कांस्टेबल के पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 53,000 कांस्टेबल के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की रिक्ति की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कट-ऑफ चेक कर सकते हैं। बता दें कि SSC GD परिणाम के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने परिणामों के साथ SSC GD कट ऑफ 2025 जारी किया।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 17 जून, 2025 को SSC GD कांस्टेबल 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित किए। SSC GD परिणाम 2025 की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी, सामान्यीकृत अंकों और कट ऑफ अंकों के आधार पर की गई है। SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 को राज्यवार कट-ऑफ अंकों और मेरिट सूची के साथ जारी किया गया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राज्यवार एसएससी जीडी कट ऑफ 2025 परिणाम पीडीएफ पर दिया गया है, जिसके लिए रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इस वर्ष, आयोग सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स में एसएससी जीडी 2025 के माध्यम से कुल 53,690 रिक्तियों को भरना चाहता है।
एसएससी जीडी मेरिट सूची 2025 को पीडीएफ के रूप में प्रकाशित किया गया है जिसमें अगले दौर, शारीरिक परीक्षण- पीईटी/पीएसटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रैंक, नाम और रोल नंबर शामिल हैं। एसएससी जीडी शारीरिक परीक्षण 2025 सीबीई परिणामों की घोषणा के बाद आयोजित किया जाएगा। एसएससी जीडी 2025 परीक्षा 4 से 25 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
SSC GD Cut Off 2025: चयन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की गई है
लिखित परीक्षा
पीईटी/पीएसटी
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल टेस्ट
SSC GD Cut Off 2025: कैसे करें डाउनलोड?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC), ने 17 जून 2025 को ssc.gov.in SSC GD कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 जारी किया है। इस चरणों का पालन कर के आप एसएससी जीडी का कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट @ssc.gov.in पर जाएं।
- SSC GD कांस्टेबल कट-ऑफ 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, SSC GD कांस्टेबल कट-ऑफ 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसे डाउनलोड करें, सहेजें या प्रिंट करें।