SSC CPO Tier 2 Exam Date 2026: एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा तिथि जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा
SSC CPO Tier 2 Exam Date 2026: एसएससी ने अपनी ऑफशियल वेबसाइट पर सीपीओ टियर 2 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, एग्जाम 28 नवंबर 2026 को होगा। एसएससी सीपीओ टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख से नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO Tier 2 Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 02 नवंबर 2026 को एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा की तिथि का नोटिस 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, टियर 2 का एग्जाम 28 नवंबर 2026 को होगा। एसएससी ने इससे पहले 29 अक्टूबर 2026 को सीपीओ का फिजिकल टेस्ट (पीईटी/पीएसटी) का रिजल्ट जारी किया था, जिसके एग्जाम 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच हुए थे। एसएससी सीपीओ की सीबीटी परीक्षा 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
SSC CPO Tier 2 Exam Date 2026 - हाइलाइट्स
एसएससी सीपीओ टियर 2 की परीक्षा में कुल 10,676 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। एसएससी इस एग्जाम के माध्यम से दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के कुल 5,308 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| विभाग का नाम | दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और सब-इंस्पेक्टर (जीडी) |
| रिक्त पद | 10,676 |
| सीबीटी परीक्षा तिथि | 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 |
| फिजिकल टेस्ट (पीईटी/पीएसटी) तिथि | 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 29 अक्टूबर 2026 |
| टियर 2 परीक्षा तिथि | 28 नवंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CPO Tier 2 Exam Date 2026 Notice PDF Link
एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा की तिथि का नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक |
SSC CPO Tier 2 Exam Date 2026 Notice डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी सीपीओ टियर 2 परीक्षा की तिथि का नोटिस डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Notice Board देखें।
-
“Important Notice-Dates of CGEPT, 2027, Annual Skill Test, 2025 and SI in DP and CAPFs, Exam, 2026” पर क्लिक करें।
-
नोटिस की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
नोटिस डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.