School Holiday 2026: राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में क्या आज बंद रहेंगे स्कूल? देखें Update

Last Updated: Nov 19, 2026, 06:00 IST

Today School Holiday Update: आज 18 नवंबर 2026 को राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में किसी भी प्रकार का राज्यव्यापी सार्वजनिक या स्कूली छुट्टी जारी नहीं किया गया है। दीपावली और छठ पूजा का लंबा छुट्टी खत्म होने के बाद इन सभी राज्यों में स्कूल अपने निर्धारित टाइम के अनुसार सामान्य रूप से खुले हुए हैं।  

School Holiday 2026
School Holiday 2026

School Open or Closed Today: नवंबर महीने में दिवाली और छठ पूजा के कारण कई राज्यों में लगातार छुट्टियां दी गई थीं। बिहार में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक त्योहारों के कारण स्कूल बंद रहे। वहीं झारखंड में 16 और 17 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी रही थी। परंतु, अब ये छुट्टियां सभी राज्य के स्कूलों में खत्म हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान में दिवाली की मिड-टर्म छुट्टियां 15 नवंबर तक निर्धारित थीं। ऐसे में यहां भी नियमित क्लासेस शुरू हो चुकी हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 18 नवंबर 2026 को कोई राज्यव्यापी स्कूल छुट्टी जारी नहीं की गई है। इन राज्यों में स्कूल सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है। बिहार और झारखंड में छठ पूजा के मौके पर जारी छुट्टियां भी समाप्त हो चुकी हैं। वहीं राजस्थान में दिवाली की मिड-टर्म छुट्टियां पहले ही खत्म हो गई हैं।

School Holiday 18 November 2026: छह राज्यों की स्टेट-वाइज लिस्ट

राज्य

आज स्कूलों की स्थिति

छुट्टी से जुड़ी जानकारी

राजस्थान

खुले हैं

मिड-टर्म छुट्टियां समाप्त

बिहार

खुले हैं

दिवाली और छठ की छुट्टियां खत्म

उत्तर प्रदेश

खुले हैं

कोई राज्यव्यापी छुट्टी घोषित नहीं

मध्य प्रदेश

खुले हैं

सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी

छत्तीसगढ़

खुले हैं

दिवाली की छुट्टियां समाप्त

झारखंड

खुले हैं

छठ पूजा का अवकाश समाप्त

1. Rajasthan School Holiday 2026: राजस्थान में आज स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे?

राजस्थान के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नवंबर महीने में दिवाली के अवसर पर मिड-टर्म छुट्टियां जारी की गई थीं। इन छुट्टियों के दौरान छात्रों को पढ़ाई से कुछ दिनों का आराम मिला था। हालांकि, अब त्योहारों की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राजस्थान में मिड-टर्म छुट्टी 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित था। इसके बाद 16 नवंबर से स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद थी।

इसलिए आज 18 नवंबर 2026 को राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूल सामान्य रूप से खुले रहने की संभावना है।

2. Bihar School Holiday 2026: बिहार में छठ पूजा के बाद आज खुलेंगे स्कूल

बिहार में नवंबर महीने के दौरान दिवाली और छठ पूजा के कारण छात्रों को लंबी छुट्टियां मिली थीं। छठ पूजा बिहार के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस मौके पर राज्य के कई स्कूलों में लगातार कई दिनों तक छुट्टी रहता है।

बिहार शिक्षा विभाग के 2026 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, राज्य के स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक त्योहारों से संबंधित छुट्टियां निर्धारित थीं। इनमें दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे अवसर शामिल थे। ऐसे में 18 नवंबर 2026 से बिहार के सरकारी स्कूलों में नियमित क्लासेस शुरू होने का कार्यक्रम है।

3. Uttar Pradesh School Holiday 2026: यूपी में आज स्कूलों की छुट्टी है या नहीं?

उत्तर प्रदेश के छात्रों और पेरेंट्स के मन में भी यही सवाल है कि क्या 18 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे? बता दें कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज के लिए कोई राज्यव्यापी स्कूल बंद रखने का आदेश सामने नहीं आया है।

राज्य में दिवाली और भाई दूज के अवसर पर नवंबर महीने में छुट्टियां दी गई थीं। इसके अलावा छठ पूजा के लिए भी कुछ तिथियों को प्रतिबंधित या वैकल्पिक अवकाश के रूप में कैलेंडर में शामिल किया गया था।

लेकिन 18 नवंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद रखने की कोई सामान्य घोषणा नहीं है। ऐसे में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में नियमित क्लासेस संचालित होने की उम्मीद है।

4. Madhya Pradesh School Holiday 2026: मध्य प्रदेश में आज स्कूल खुले हैं या बंद?

मध्य प्रदेश के स्कूलों में भी दिवाली के बाद नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। नवंबर महीने में त्योहारों के कारण विद्यार्थियों को कुछ दिनों की छुट्टियां मिली थीं, लेकिन 18 नवंबर को राज्यव्यापी अवकाश की कोई पुष्टि नहीं है।

ऐसे में मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल के टाइमटेबल के अनुसार कक्षाओं में शामिल हों। यदि किसी जिले में स्थानीय त्योहार, मौसम या अन्य प्रशासनिक कारणों से छुट्टी घोषित की जाती है, तो संबंधित जिला प्रशासन इसकी सूचना जारी कर सकता है।

5. Chhattisgarh School Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में आज स्कूल बंद रहेंगे?

छत्तीसगढ़ में भी नवंबर महीने की त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं। दिवाली के मौके पर स्कूलों में छुट्टी दिया गया था, लेकिन यह छुट्टी नवंबर के मध्य तक खत्म हो गई। उपलब्ध राज्यवार अपडेट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियां 11 नवंबर तक थीं। 12 नवंबर से स्कूलों के दोबारा खुलने का कार्यक्रम था।

ऐसे में आज 18 नवंबर को राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित होने की उम्मीद है।

6. Jharkhand School Holiday 2026: झारखंड में छठ पूजा के बाद स्कूल खुले या बंद?

झारखंड में छठ पूजा के कारण नवंबर महीने में स्कूलों में अवकाश दिया गया था। राज्य में छठ पूजा का विशेष महत्व है और इस अवसर पर सरकारी स्कूलों के अवकाश कैलेंडर में छुट्टियां शामिल की गई थीं।

झारखंड के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, 16 और 17 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी निर्धारित थी। अब ये छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 06:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News