SBI Clerk Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा?, sbi.bank.in पर मिलेगा Direct Link
SBI Clerk Prelims Result 2026: उम्मीदवार जिसने एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
SBI Clerk Prelims Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर चेक कर सकेंगे। यह परीक्षा 7,680 रेगुलर पदों पर भर्ती के लिए 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।
SBI Clerk Prelims Result 2026 कब आएगा?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना क्वालिफिकेशन स्टेटस चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नतीजे नवंबर 2026 में किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।एसबीआई की ओर से रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस PDF में मेन्स परीक्षा के लिए सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। अभ्यर्थी PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।
कब होगी SBI Clerk Mains Exam 2026?
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, SBI Clerk Mains Exam 2026 का आयोजन 26 नवंबर 2026 को किया जा सकता है। हालांकि, मेन्स परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस चेक करना चाहिए।
SBI Clerk Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
-
सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर 'Current Openings' विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब नियमित पदों के लिए 'Junior Associate' भर्ती का नोटिस (CRPD/CR/2026-27/17) खोजें।
-
इसके बाद 'Prelims Result' लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
-
अपने अंक चेक करने के लिए स्कोरकार्ड लिंक खोलें।
-
अब रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
SBI Clerk Score Card 2026
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। स्कोरकार्ड के जरिए अभ्यर्थी अपने सेक्शन-वाइज प्राप्तांक और कुल अंकों का विवरण देख सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। इसके जरिए वे परीक्षा में अपने प्रदर्शन का सटीक मूल्यांकन कर सकेंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.