SBI Clerk PET Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क पीईटी एडमिट कार्ड आउट, यहां से करें डाउनलोड
SBI Clerk PET Admit Card 2026: एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क की प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk PET Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्लर्क की प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। हालांकि इसकी ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 27 सितंबर 2026 और 03 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 20 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। फिलहाल एसबीआई क्लर्क की प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया है। इस ट्रेनिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एसबीआई क्लर्क पीईटी एडमिट कार्ड का डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
SBI Clerk PET Admit Card 2026 Download Link
एसबीआई क्लर्क प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
| एसबीआई क्लर्क प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
SBI Clerk PET Admit Card Sarkari Result 2026 - हाइलाइट्स
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2026-27/17 के तहत कुल 9124 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| बैंक का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | जूनियर एसोसिट्स (कस्टमर सपोर्ट व सेल्स) |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/CR/2026-27/17 |
| रिक्त पदों की संख्या | 9124 |
| परीक्षा का नाम | ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा की तिथि | 27 सितंबर 2026 और 03 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| एसबीआई क्लर्क प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग एडमिट कार्ड | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sbi.bank.in |
SBI Clerk PET Admit Card 2026 Prelims डाउनलोड कैसे करें?
एसबीआई क्लर्क प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'Current Openings' या 'Join SBI' सेक्शन में जाकर 'Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales)' के लिंक पर क्लिक करें।
-
"Download Pre-Examination Training Call Letter" लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर 'Login' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.