RRB Technician Admit Card 2026: आरआरबी टेक्निशियन एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट पीडीएफ करें डाउनलोड
RRB Technician Admit Card 2026: आरआरबी ने ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पोस्ट का एडमिट कार्ड जारी किया है। 6 अक्टूबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार लेख में दिए लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्निशियन (Grade 1 Signal & Grade 3) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 6 अक्टूबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे, उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी परीक्षा के लिए आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले यानी आज, 2 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
RRB Technician Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
आरआरबी टेक्नीशियन 2026 सीबीटी परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर 2026 को तीन शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician Admit Card 2026 Download link
अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने Registration No. और Password का उपयोग करना होगा।
| आरआरबी टेक्निशियन एडमिट कार्ड 2026 |
RRB Technician Admit Card 2026: हाइलाइट्स
आरआरबी टेक्निशियन एडमिट कार्ड 2026 और परीक्षा तिथि से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| विज्ञापन संख्या | सीईएन 02/2026 |
| सिटि स्लिप | जारी किया |
| एडमिट कार्ड | 2 अक्टूबर 2026 (जारी) |
| एग्जाम डेट | 6 से 9 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड का तरीका | ऑनलाइन |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | पंजीकरण संख्या और पासवर्ड |
RRB Technician Admit Card 2026: जरूरी डिटेल्स
आरआरबी टेक्निशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित डिटेल्स ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है:
- उम्मीदवार का पूरा नाम (पंजीकरण के समय दिए गए अनुसार)
- उम्मीदवार की जन्मतिथि (दिन/माह/वर्ष)
- उम्मीदवारों के डिजिटल हस्ताक्षर और उनकी हालिया पासपोर्ट आकार की फोटो।
- रोल नंबर (आरआरबी द्वारा प्रदान किया गया)
- पंजीकरण संख्या
- शिफ्ट समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र का विवरण (केंद्र का नाम, कोड और पता सहित)
- परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण, अर्थात् आरआरबी का नाम और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश (अनिवार्य है)
RRB Technician Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आरआरबी टेक्निशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 अब CEN 02/2026 (Technician) पर क्लिक करें।
स्टेप 3 उम्मीदवार “RRB Technician Admit Card 2026” पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब Registration No. और Password दर्ज करें।
स्टेप 5 सबमिट और लॉगिन पर क्लिक करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.