RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 Link [OUT]: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Sep 14, 2026, 08:58 IST

RRB NTPC UG Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो सीबीटी 2 के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 का आयोजन 17 सितंबर 2026 को विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। 

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 यहां से डाउनलोड करें
RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 यहां से डाउनलोड करें

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 OUT:  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर 13 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने सीबीटी 1 पास कर लिया है, वे अब सीबीटी 2 के लिए उपस्थित होंगे। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना एडमिट कार्ड होना चाहिए। बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। 

RRB NTPC UG Admit Card 2026 Download Link

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2026 लिंक अब RRB की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

यहां क्लिक करें

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 Link (ACTIVE)

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज CEN 07/2025 – NTPC Undergraduate सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • फिर Download E-Admit Card for CBT 2 लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने एक लॉगिन विंडो ओपन होगी। वहाँ माँगी गई जानकारी दर्ज करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

RRB NTPC UG Undergraduate 2026 पर कौन-कौन सी जानकारियां दर्ज होती हैं?

RRB NTPC UG एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले इन सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। हॉल टिकट में आमतौर पर निम्न जानकारी दी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • फोटो और सिग्नेचर

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा तिथि 

  • परीक्षा शिफ्ट

  • रिपोर्टिंग का समय

  • एग्जाम सेंटर का नाम 

  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और एग्जाम सेंटर की जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए। किसी जानकारी में गलती होने पर संबंधित RRB से संपर्क करना उचित रहेगा।

RRB NTPC UG CBT 2 Exam Pattern क्या है?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी CBT 2 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित हैं। यानी प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में Negative Marking भी लागू है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रश्नपत्र में General Awareness से 50, Mathematics से 35 और General Intelligence & Reasoning से 35 प्रश्न होंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 14, 2026, 08:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News