RRB NTPC UG Admit Card 2025 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड ने Undergraduate पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 को 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित करने का फैसला किया है। यह अंडर ग्रेजुएट (12th Level) परीक्षा कुल 19 दिनों में होगी और उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 लिंक आधिकारिक पोर्टल rrbcdg.gov.in पर आज 4 अगस्त 2025 को लिंक कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके इसे rrb.digialm.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट और 12वीं (अंडर ग्रेजुएट) पास पदों के लिए कुल 1,21,67,679 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 58,40,861 आवेदन ग्रेजुएट (Graduate) पदों के लिए और 63,26,818 आवेदन 12वीं पास (Undergraduate) पदों के लिए हैं।
यहां देखें: RRB NTPC UG Exam City Slip 2025
RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025 Link-Active
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड लिंक जल्द ही जारी किए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2025 से उम्मीदवार अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर आधिकारिक पोर्टल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
RRB NTPC 12th Level Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे लिंक “CEN 06/2024 (NTPC‑Inter Level): CBT‑1 City‑Intimation & E‑Call Letter” पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड (E‑Call Letter) प्रदर्शित होगा।
- उसे डाउनलोड करें और PDF के रूप में सेव करके प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation