Rajasthan SI Interview Date 2026 (OUT): राजस्थान सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Oct 23, 2026, 18:06 IST

Rajasthan SI Interview Date 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है, जो कि 02 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे लेख से नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan SI Interview Date 2026
Rajasthan SI Interview Date 2026

Rajasthan SI Interview Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है, जो कि 02 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर के 951 और प्लाटून कमांडर के 64 पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशियंसी व स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। राजस्थान सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की लिखित परीक्षा 13 सितंबर से 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।  फिजिकल एफिशियंसी व स्टैंडर्ड टेस्ट 12 फरवरी से 18 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 11 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था। 

RPSC SI Interview Date 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक 

राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के इंटरव्यू शेड्यूल का नोटिस 2026 आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर इंटरव्यू नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RPSC SI Interview 2026 - हाइलाइट्स 

आरपीएससी ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के साथ इकोनॉमिक्स और कैमिस्ट्री विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की इंटरव्यू डेट भी जारी कर दी है, जो 02 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

आयोग का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम

सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर

कुल पद

1015 (SI - 951, प्लाटून कमांडर - 64)

इंटरव्यू तिथि

02 नवंबर से 30 नवंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

इंटरव्यू से 3-5 दिन पहले (संभावित)

ऑफिशियल वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in  

RPSC SI Interview Notice PDF कैसे डाउनलोड करें? 

राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर इंटरव्यू का नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और News and Events देखें।

  • Press Note Regarding Interview Dates for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025 (Third Phase) पर क्लिक करें। 

  • इंटरव्यू नोटिस की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • नोटिस की PDF डाउनलोड कर लें। 

इंटरव्यू में ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज 

राजस्थान सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाना न भूले। अन्यथा एग्जाम हॉल में एंट्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • एडमिट कार्ड 

  • आवेदन फॉर्म की दो कॉपी 

  • 10वीं, 12वीं, और ग्रेजुएशन की मार्कशीट एवं डिग्री।

  • जाति प्रमाण पत्र - SC/ST/OBC/EWS  

  • डोमिसाइल  

  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट 

  • पहचान पत्र -  आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड।

  • पासपोर्ट साइज फोटो 

  • अन्य प्रमाण पत्र: यदि NCC, खेल (Sports), या पूर्व सैनिक 

RPSC SI इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?

आरपीएससी राजस्थान सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दी गई टिप्स से अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। 

  •  राजस्थान GK और करंट अफेयर्स की किताबें पढ़ें। 

  • पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल और जवाब पढ़ें।

  • अपने जिले का इतिहास, समस्याएं, और अपनी हॉबी/एजुकेशनल बैकग्राउंड से जुड़े प्रश्नों को समझें और उनके जवाब खोजें। 

  • मॉक इंटरव्यू जरूर दें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 23, 2026, 18:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News