राजस्थान पटवारी कट ऑफ 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) पटवारी कट ऑफ 2025 को राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। कट ऑफ अंक परीक्षा के बाद PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। राजस्थान पटवारी 2025 परीक्षा 17 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार कट ऑफ अंक या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे, वही भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे।
इसलिए, उम्मीदवारों को इस साल के कट ऑफ का अनुमान लगाने और Competition के स्तर को समझने के लिए राजस्थान पटवारी के पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक जरूर देखने चाहिए।
[Official] RSSB Patwari Answer Key 2025 OUT
Rajasthan Patwari Cut Off 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 17 अगस्त को पटवारी परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 3,705 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, जबकि कटऑफ अंक और परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। राजस्थान पटवारी कटऑफ हर श्रेणी के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। केवल उन उम्मीदवारों को ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो कटऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं। कटऑफ अंक चयन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी दस्तावेज सत्यापन, के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे।
Rajasthan Patwari Previous Year Cut Off: पिछले वर्ष के राजस्थान पटवारी कट-ऑफ मार्क्स
पिछले साल के कट-ऑफ मार्क्स जानने से आपको परीक्षा के कठिनाई स्तर, प्रतियोगिता के स्तर और पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम स्कोर के बारे में जानकारी मिलती है। इससे आपको अपनी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी, जिससे परीक्षा में सफल होने की आपकी संभावना बढ़ जाएगी।
Category wise Rajasthan Patwari Cut Off: श्रेणीवार राजस्थान पटवारी कट ऑफ
RSMSSB पटवारी कट-ऑफ मार्क्स श्रेणी के अनुसार जारी किए जाते हैं। इसमें सामान्य (General), OBC, SC, ST, EWS और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए कट-ऑफ शामिल होती है। उम्मीदवार यहां गैर टीएसपी क्षेत्रों के लिए और टीएसपी क्षेत्रों के लिए पिछले वर्ष के कट ऑफ अंक देख सकते हैं।
गैर-TSP क्षेत्रों के लिए:-
श्रेणी | GEN | FEM | WD | DV |
सामान्य | 220.7721 | 210.7894 | 121.7614 | 185.8548 |
EWS | 210.0828 | 198.1987 | 105.7107 | 182.8323 |
SC | 191.9000 | 177.7563 | 76.4314 | 170.4388 |
ST | 187.1948 | 177.8144 | 63.9499 | 141.1936 |
OBC | 219.0046 | 204.7164 | 105.9773 | 178.6621 |
OBC | 205.7328 | 180.8913 | 90.7646 | 156.7079 |
SAH | 75.9700 | 60.3434 | 19.9721 | 44.1721 |
TSP क्षेत्रों के लिए:-
श्रेणी | GEN | FEM | WD | DV |
सामान्य | 187.4216 | 172.5363 | 77.1110 | 135.9748 |
SC | 173.0870 | 160.1179 | - | - |
ST | 136.8288 | 128.6012 | 4.9946 | 103.1465 |
Rajasthan Patwari Marks: राजस्थान पटवारी मार्क्स की गणना कैसे करें?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को नीचे दी गई Marking scheme का पालन करना होगा:
-
सही उत्तर: +2 अंक
-
गलत उत्तर: ⅓ अंक की कटौती
-
बिना प्रयास के प्रश्न: 0
अब, नीचे दिए गए फ़ॉर्मूले में सभी अंकों को रखें:
सही उत्तरों की संख्या X 2 – गलत उत्तरों की संख्या X 0.67/कुल अंक X 100
Comments
All Comments (0)
Join the conversation