BPSC Admit Card 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 6 सितंबर 2025 को 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) के एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बीपीएससी 71वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना यूज़रनेम और पासवर्ड डालना होगा। परीक्षा के दिन हॉल में प्रवेश के लिए हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना जरूरी है, इसके बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
BPSC 71st Admit Card 2025 Download Link
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने यूज़रनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। ध्यान रहे, परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
BPSC 71st Admit Card 2025 Link | यहां क्लिक करें |
BPSC 71st Prelims Exam Date 2025 क्या है?
बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 71वीं परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है। यह प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को एक ही दिन होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
BPSC Admit Card 71st - बीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
BPSC 71वीं एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल जैसी अहम जानकारियाँ होती हैं। परीक्षा से जुड़ी बाकी डिटेल्स नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
परीक्षा का नाम | बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 |
पद | उप प्रभागीय अधिकारी/सीनियर डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अन्य पद |
कुल रिक्तियां | 1264 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 6 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | 13 सितंबर 2025 (शनिवार) |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया | 1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2. मुख्य परीक्षा (Mains) 3. साक्षात्कार (Interview) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bpsc.bih.nic.in |
Bihar 71st Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना बीपीएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर दिए गए लिंक “71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
-
अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
-
जानकारी भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका BPSC 71वीं एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Bihar BPSC Prelims Admit Card 2025 पर ये उल्लिखित विवरण करें चेक
बिहार बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 पर ये जानकारियां ध्यान से चेक करें:
-
उम्मीदवार का नाम
-
पिता/माता का नाम
-
रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
-
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
-
जन्मतिथि
-
लिंग (Gender)
-
परीक्षा की तारीख और समय
-
परीक्षा केंद्र कोड और पता
-
रिपोर्टिंग टाइम व प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश
आवश्यक सूचना #BPSC #BPSCUpdates #BPSCNotice #BPSC71st #BPSC71stExam pic.twitter.com/evqF7q2wNc
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 6, 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation