Rajasthan LDC Recruitment 2026: आज LAST DAY! 10,644 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

Last Updated: Feb 13, 2026, 10:36 IST

Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान में 10,644 क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज 13 फरवरी 2026 आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें।

Rajasthan LDC Recruitment 2026
Rajasthan LDC Recruitment 2026

Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राज्य के विभिन्न विभागों में क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए कुल 10,644 वैकेंसी जारी की हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 13 फरवरी 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

Rajasthan LDC Application Form 2026 Link

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) आज 13 फरवरी 2026 को राजस्थान LDC भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। 10,644 क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट पदों के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लें।

यहां क्लिक करें:- Rajasthan LDC Application Form 2026 (Link Active)

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026-हाइलाइट्स

क्लर्क ग्रेड-II (लिपिक ग्रेड-II) और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए डिटेल नोटिफिकेशन Advt. No. 04/2026 के तहत जारी हुआ है। इसमें पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, वेतन स्तर और भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। राजस्थान RSSB LDC भर्ती 2026 राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पद भरने के लिए आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य साफ और प्रतियोगी चयन प्रक्रिया के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान एलडीसी भर्ती के बारे में सभी डिटेल्स देख सकते हैं।

  • बोर्ड का नाम: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB)

  • पद: क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट

  • विज्ञापन संख्या: 04/2026

  • कुल पद: 10,644

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 फरवरी 2026

  • योग्यता: 12वीं पास / CET 10+2

  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन

  • वेतन: लेवल-8 (₹23,700 – ₹75,000)

  • आधिकारिक वेबसाइट: https://rssb.rajasthan.gov.in/

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों को राजस्थान LDC भर्ती की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी, जिनमें नागरिकता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता शामिल हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि फॉर्म रद्द न हो।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं पास) होना जरूरी है।

  • देवनागरी हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

  • कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य है — O/A/B/C लेवल (DOEACC/NIELIT), COPA/DPCS, RSCIT या इसके समकक्ष (जैसे कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं)।

  • केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET सीनियर सेकेंडरी लेवल-2024 पास किया है।

  • योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (01/01/2027 के अनुसार)

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

राजस्थान LDC आवेदन फॉर्म 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। जनरल/OBC/EWS वर्ग के लिए शुल्क ₹600 है, जबकि SC/ST/PWD वर्ग के लिए ₹400 निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देर किए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News