Rajasthan Conductor Result 2025: राजस्थान परिचालक भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ी खबर यह है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष की ओर से राजस्थान परिचालक भर्ती रिजल्ट 2026 को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है।
अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि 16 जनवरी 2026 को रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने Rajasthan Bus Conductor Result 2025 को आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इस रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया और अपने नियुक्ति स्टेटस की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan Bus Conductor Result 2025: परिचालक परीक्षा रिजल्ट का महत्वपूर्ण विवरण
राजस्थान परिचालक रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान परिचालक भर्ती परीक्षा 2025 |
| पदों की संख्या | 500 |
| परीक्षा कब हुई थी? | 6 नवंबर, 2025 |
| परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
| परिणाम कब | 16 जनवरी 2026 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Bus Conductor Result 2026: राजस्थान परिचालक का परिणाम कब आएगा?
आरएसएसबी की ओर से राजस्थान कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा 6 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 12 नवंबर 2025 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 18 से 20 नवंबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई और अब उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज जी ने ट्वीट के जरिए बताया कि राजस्थान कंडक्टर भर्ती रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया और लिंक दिया गया है।
राजस्थान परिचालक परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से परिचालक परिणाम का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा और जिसके बाद यहां डायरेक्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:
-
RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज दिए गए सर्च बार में “Conductor Result” टाइप करें।
-
यह “आपको RSSB Rajasthan Conductor Result 2025” के सामने लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने कंडक्टर रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
-
अब अपना रोल नंबर सहित डिटेल दर्ज करें।
-
अब रोल नंबर की जांच करें ।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation