NTA UGC NET Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून सत्र के लिए UGC NET एडमिट कार्ड 2025 जल्द जारी करेगी। 25 से 29 जून, 2025 तक होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। UGC NET 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जो भारत के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।
UGC NET Admit Card 2025 Kab Aayega?
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 जून सेशन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा से 4 दिन पहले यानि 21 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
UGC NET June Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, और प्रत्येक सत्र के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाते हैं। जून 2025 सत्र की परीक्षा दो पालियों में—सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक—ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
संगठन का नाम | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) |
परीक्षा का नाम | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) |
परीक्षा की आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
एडमिट कार्ड तिथि | 21 जून 2025 (संभावित) |
परीक्षा तिथियां | 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 |
परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
शिफ्ट समय | पहली शिफ्ट: सुबह 9 से दोपहर 12 बजेदूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 से शाम 6 बजे |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ugcnet.nta.ac.in/ |
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जून 2025 इस तरह डाउनलोड किया जा सकता है:
-
ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Download UGC NET Admit Card 2025” या “UGC NET June 2025 Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
-
फॉर्म में अपनी application number और password या date of birth भरकर ई-प्रमाणीकरण पूरा करें।
-
सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
PDF डाउनलोड करें और परीक्षा दिन के लिए एक प्रिंट आउट जरूर रखें।