NPTEL Admit Card 2026: इस लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF
जुलाई-दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए NPTEL हॉल टिकट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब nptel.ac.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके NPTEL एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NPTEL जुलाई-दिसंबर 2026 सेमेस्टर की सर्टिफिकेशन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए NPTEL एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपना NPTEL हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट nptel.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की जरूरत होगी।
NPTEL Admit Card 2026 OUT
NPTEL सर्टिफिकेशन परीक्षा अलग-अलग कोर्स के अनुसार निर्धारित तारीखों पर आयोजित की जाएगी। जुलाई-दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर और अक्टूबर 2026 में आयोजित की जानी हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में परीक्षा की सही तिथि, समय और केंद्र की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती होने पर परीक्षा से पहले संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क करें।
NPTEL Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना NPTEL हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले NPTEL की आधिकारिक वेबसाइट nptel.ac.in पर जाएं।
-
वेबसाइट पर Login लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद अपना संबंधित कोर्स या परीक्षा चुनें।
-
आपका NPTEL एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
-
हॉल टिकट की PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
NPTEL Admit Card 2026 Direct Link
NPTEL हॉल टिकट 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
| NPTEL Hall Ticket 2026 PDF Download Link |
NPTEL Exam 2026 (जुलाई-दिसंबर सेमेस्टर)
NPTEL जुलाई-दिसंबर 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग कोर्स के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सेट 1 के 4 सप्ताह और 8 सप्ताह के कोर्स की परीक्षा 19 और 20 सितंबर 2026 को होगी। वहीं, 12 सप्ताह के कोर्स और सेट 2 के 4 सप्ताह और 8 सप्ताह के कोर्स की परीक्षा 16, 17, 18, 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर 18 सितंबर, 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.