MPPSC Exam Calendar 2025-26 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा और राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियाँ शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Read: MPESB परीक्षा कैलेंडर 2026 OUT
MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 [संभावित शेड्यूल]
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस), स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन, स्टेट सर्विस और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स सहित 10 भर्ती परीक्षा की टेंटेटिव डेट्स जारी कर दी हैं। उम्मीदवार नीचे तालिका में संभावित एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर देखें:
| परीक्षा का नाम | संभावित तिथियां |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 | हाईकोर्ट के आदेश के बाद |
| असिस्टेंट प्रोफेसर (CS) परीक्षा 2025 | 4 जनवरी 2025 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल), डिप्टी डायरेक्टर व प्रिंसिपल परीक्षा | 22 फरवरी 2025 |
| राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 | 22 मार्च 2025 |
| राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 | 26 अप्रैल 2026 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 (फेज-1) | 12 जुलाई 2026 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 (फेज-2) | 2 अगस्त 2026 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 (फेज-3) | 30 अगस्त 2026 |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 | 7 से 12 सितंबर 2026 |
| राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 | 27 सितंबर 2026 |
MPPSC Exam Calendar 2025-26 PDF Download Link
MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर 15 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर में आयोग द्वारा आयोजित 10 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियाँ शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation