MP Forest Guard, Jail Prahari Admit Card 2026 OUT: एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: May 28, 2026, 16:49 IST

MP VanRakshak Jail Prahari Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज, 28 मई 2026 को एमपी जेल वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके esb.mp.gov.in पर जाकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा 4 जून से 19 जून तक आयोजित की जाएगी।

MP Forest Guard, Jail Prahari Admit Card 2026 OUT एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
MP Forest Guard, Jail Prahari Admit Card 2026 OUT एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने फॉरेस्ट गार्ड (Van Rakshak), क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak), जेल प्रहरी (Jail Prahari) और सहायक जेल अधीक्षक (Sahayak Jail Adhikshak) के कुल 1679 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा।

MPESB द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जून 2026 से 19 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर के समय आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं।

MP Forest Guard and Jail Prahari Admit Card 2026 Download Link 

वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का Direct Link ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से या इस लेख में नीचे दिए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा के लिए प्रिंट ले सकते हैं। 

MPESB Forest Guard & Jail Prahari Admit Card 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

MP VanRakshak Jail Prahari Exam 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

एमपी फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जून से 19 जून 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी और परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को 10 मिनट का समय महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए दिया जाएगा। 

MPESB एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

भर्ती बोर्ड इस परीक्षा के माध्यम से वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) सहित कुल 1679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

विवरणजानकारी
परीक्षा बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नाम वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक
विभाग का नाम वन विभाग एवं जेल विभाग
कुल रिक्त पद 1679
एडमिट कार्ड जारी तिथि 28 मई 2026 (जारी)
परीक्षा तिथि 4 जून से 19 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in

MPESB वनरक्षक और जेल प्रहरी के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देख कर आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर ENG/HN भाषा का चयन करें। 

  • फिर होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में Test Admit Card - Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Asst. Jail Superintend Combined Recruitment Test- 2026 पर क्लिक करें।

  • अब एप्लीकेशन नंबर सहित अन्य सभी विवरण सही से भरें और सर्च पर क्लिक करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 28, 2026, 07:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News