MDU Result 2026 OUT: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने जारी किया रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
MDU Result 2026 OUT: एमडीयू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mdu.ac.in पर UG और PG वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
Maharshi Dayanand University Result OUT: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU), रोहतक ने सत्र 2026 के लिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों के वार्षिक (Annual) और सेमेस्टर (Semester) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल mdu.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने और अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को केवल अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) प्रशासन द्वारा 16 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से MASTER OF ARTS (PUBLIC ADMINISTRATION) (ONLINE PROGRAMME) Semester SEM/YR: 04 का रिजल्ट जारी किया। जो छात्र हाल ही में आयोजित हुई परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे अब बिना किसी परेशानी के अपनी डिजिटल प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
| MDU Result 2026 Direct Link |
MDU Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक और डाउनलोड करें?
छात्र अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देखने के लिए नीचे आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mdu.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए 'Examinations' सेक्शन में' Results' पर क्लिक करें।
-
अब अपने संबंधित कोर्स (UG/PG/Semester/Annual) का चयन करें।
-
अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Maharshi Dayanand University Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के 2026 के परिणाम की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट - mdu.ac.in पर जाएं।
-
'एग्जामिनेशंस' (Examinations) सेक्शन में 'रिजल्ट्स' (Results) पर क्लिक करें।
-
दी गई सूची में अपना कोर्स सर्च करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें, फिर 'प्रोसीड नाउ' (Proceed Now) बटन पर क्लिक करें।
-
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
MDU Result 2026: मार्कशीट पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?
एमडीयू मार्कशीट में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
-
छात्र का नाम
-
पिता का नाम
-
विश्वविद्यालय का नाम
-
कोर्स/प्रोग्राम का नाम
-
विषयों की सूची
-
विषय कोड
-
विषय-वार प्राप्त अंक
-
कुल अंक और ग्रेड
-
पास या फेल होने की स्थिति (क्वालिफाइंग स्टेटस)
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.