KVS & NVS Recruitment 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने KVS और NVS (टीचर और नॉन-टीचिंग) भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया था। वे अंतिम समय में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए 11 दिसंबर, 2025 या इससे पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर, 2025 से मांगे गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, जो कि अब बढ़ा दी गई है। पात्रता मानदंड पूरी करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर cbse.gov.in, kvsangthan.nic.in और navodaya.gov.in समय से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं।
KVS & NVS Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए संबंधित भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन ध्यान से भरें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। KVS ऑनलाइन आवेदन, आवेदन के सिंपल स्टेप, जरूरी डॉक्यूमेंट, एप्लीकेशन फीस और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ सकते हैं।
KVS & NVS Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए 11 दिसंबर 2025 (रात 11:50 बजे) से पहले पूरा करें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में दी है:
| महत्वपूर्ण विवरण | तिथियां |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 13 नवंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 14 नवंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 11 दिसंबर, 2025 (आगे बढ़ी) |
| एप्लिकेशन फीस भरने की अंतिम तिथि | 11 दिसंबर 2025 (रात 11:50 बजे) |
KVS & NVS Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया
सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग - अलग हो सकती है, जिसका विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| पोस्ट का नाम | चयन प्रक्रिया |
| प्रधानाचार्य | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| वाइस प्रिंसिपल | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| पीजीटी | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| टीजीटी | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| पीआरटी | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| लाइब्रेरियन | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| सहायक अनुभाग अधिकारी | टियर 1- टियर 2 |
| वित्त अधिकारी | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| सहायक आयुक्त | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| सहायक अभियंता (सिविल) | टियर 1- टियर 2- साक्षात्कार |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड II | टियर 1- टियर 2- कौशल परीक्षा |
| वरिष्ठ सचिवालय सहायक | टियर 1- टियर 2 |
| जूनियर सचिवालय सहायक | टियर 1- टियर 2- कौशल परीक्षा |
KVS & NVS Recruitment 2025 Link: आवेदन लिंक
KVS और NVS रिक्त पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
| ऑनलाइन आवेदन |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation