JTET Exam Guidelines 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा कल, रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइन देखें

Last Updated: Oct 31, 2026, 16:31 IST

JTET Exam Guidelines 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा कल आयोजित होने जा रही है। उम्मीदवार रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइन के लिए आगे लेख देख सकते हैं। 

JTET Exam Guidelines 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा कल, रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइन देखें
JTET Exam Guidelines 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा कल, रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइन देखें

JTET Exam Guidelines 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड टीईटी परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

Jharkhand TET Exam 2026: परीक्षा का समय और शिफ्ट

झारखंड टीईटी परीक्षा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विवरण

परीक्षा का समय

परीक्षा तिथि

1 नवंबर 2026

पहली पाली

सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे

दूसरी पाली

दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे

परीक्षा अवधि

2 घंटे 30 मिनट

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

JTET Reporting Time 2026: रिपोर्टिंग टाइम

पहली पाली की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे से 9 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए। वहीं, दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार न करें और निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

JTET Exam Dress Code 2026: ड्रेस कोड

परीक्षा के लिए किसी विशेष ड्रेस कोड की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साधारण और आरामदायक कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं। अनावश्यक एक्सेसरीज और ऐसी वस्तुओं से बचें जिनकी वजह से सुरक्षा जांच में परेशानी हो सकती है।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने चाहिए:

  • JTET 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।

  • आधार कार्ड या अन्य वैध मूल फोटो पहचान पत्र।

  • पासपोर्ट साइज की फोटो।

  • एडमिट कार्ड में दिए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज।

JTET Exam 2026: इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोट्स और बैग ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बेल्ट और टोपी जैसी वस्तुओं को लेकर भी सुरक्षा जांच की जा सकती है।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रहेगी। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सभी निर्देशों का पालन करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 31, 2026, 16:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News