Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 पदों पर आवेदन शुरू, 7वीं और 10वीं पास के लिए मौका

Last Updated: Oct 12, 2026, 13:01 IST

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 7वीं और 10वीं पास योग्य उम्मीदवार लेख में दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 पदों पर आवेदन शुरू, 7वीं और 10वीं पास के लिए मौका
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होम गार्ड के 772 पदों पर आवेदन शुरू, 7वीं और 10वीं पास के लिए मौका

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर ने झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन सितंबर में जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य झारखंड होमगार्ड के कुल 772 रिक्त पदों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

 झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए 7वीं और 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया टेबल देखें:

भर्ती प्राधिकरण 

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर

पोस्ट 

होम गार्ड

विज्ञापन संख्या 

01/2026 

कुल पद 

772

आवेदन तिथि 

11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026

आयु सीमा 

19 से 40 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

100 रुपये 

ऑफिशियल वेबसाइट 

recruitment.jharkhand.gov.in 

Jharkhand Home Guard Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया 

झारखंड होम गार्ड के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरती है। जिसमें सबसे पहले शारीरिक जांच परीक्षा, जिसके बाद हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा शामिल है।  

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

झारखंड ग्रामीण गृह रक्षक के 635 पद और शहरी गृह रक्षक के 137 पदों को भरा जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026

आवेदन लिंक 

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

 झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अपनी श्रेणी के अनुसार, गृह रक्षक और शहरी गृह रक्षक के लिए आवेदन करें। 

स्टेप 4 फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्ल अपलोड करें।

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

 CRPF Constable New Vacancy 2026: सीआरपीएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 13:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News