Jagran Film Festival 2025: दुनियाभर के साहसिक सिनेमा और भारतीय फिल्म संस्कृति को समर्पित देश के सबसे लोकप्रिय फेस्टिवल्स में से एक जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) एक बार फिर वापसी कर रहा है। जागरण प्रकाशन लिमिटेड की इस प्रमुख पहल का 13वां संस्करण 2025 में आयोजित होने जा रहा है। इस बार भी इस फेस्टिवल का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से संस्कृति, कहानियों और दृष्टिकोणों को एक मंच पर लाना है।
4 सितंबर से होगी शुरुआत, 14 शहरों में पहुंचेगा JFF 2025
रजनीगंधा द्वारा प्रस्तुत जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत 4 सितंबर को दिल्ली से होगी। इसके बाद यह फेस्टिवल 8 राज्यों के 14 शहरों में आयोजित होगा और इसका समापन 13 से 16 नवंबर के बीच मुंबई में एक भव्य ग्रैंड अवॉर्ड नाइट के साथ होगा। फेस्टिवल में विभिन्न शहरों में फिल्म स्क्रीनिंग, चर्चाएं, सेशन और सेलेब्रिटी इंटरैक्शन आयोजित किए जाएंगे।
इन 14 शहरों में होगा फेस्टिवल का आयोजन
इस बार जागरण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन देश के 14 शहरों में किया जायेगा, जिसकी पूरी डिटेल्स नीचे दी गयी है-
शहर | दिनांक | माह |
दिल्ली | 04/05/06/07 | सितंबर |
कानपुर | 19/20/21 | सितंबर |
लखनऊ | 19/20/21 | सितंबर |
वाराणसी | 26/27/28 | सितंबर |
प्रयागराज | 26/27/28 | सितंबर |
मेरठ | 03/04/05 | अक्टूबर |
आगरा | 03/04/05 | अक्टूबर |
रांची | 10/11/12 | अक्टूबर |
पटना | 10/11/12 | अक्टूबर |
हिसार | 24/25/26 | अक्टूबर |
लुधियाना | 24/25/26 | अक्टूबर |
गोरखपुर | 31/01/02 | अक्टूबर-नवंबर |
देहरादून | 31/01/02 | अक्टूबर-नवंबर |
मुंबई | 13/14/15/16 | नवंबर (समापन) |
सिनेमाई दिग्गजों को मिलेगा सम्मान
इस वर्ष जागरण फिल्म फेस्टिवल कई ऐतिहासिक और भावुक पलों को श्रद्धांजलि देने जा रहा है।
-
गुरुदत्त की शताब्दी,
-
शबाना आज़मी के 50 साल
-
कल्ट फिल्म 'शोले' को खास तौर पर सेलिब्रेट किया जाएगा।
साथ ही, भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए श्याम बेनेगल, मनोज कुमार, शाजी एन. करुण, और प्रीतिश नंदी जैसे दिग्गजों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इन सितारों और फिल्मकारों से होगा दर्शकों का सीधा संवाद
फेस्टिवल में दर्शकों को इंडस्ट्री के नामचीन चेहरों से मिलने और सीखने का मौका मिलेगा:
-
शबाना आज़मी, शिल्पा शेट्टी, आर बाल्की,
-
जयदीप अहलावत, अमित साध, विनीत कुमार सिंह,
-
निर्देशक सुभाष घई, खुशबू सुंदर, आदिल हुसैन,
-
एडिटर ए. श्रीकर प्रसाद, लेखक प्रेमेंद्र मजूमदार और कई अन्य प्रोफेशनल्स।
JFF का मकसद: एकजुटता और परिवर्तन के लिए सिनेमा
फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए स्ट्रेटेजी एंड ब्रांड डिवेलपमेंट के सीनियर वीपी बसंत राठौरने कहा:
“जागरण फिल्म फेस्टिवल भारत का सबसे समावेशी और दूरगामी सांस्कृतिक वाला पहल बन चुका है। यह सिर्फ फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो पीढ़ियों, सीमाओं और भाषाओं के पार जाकर समाज में बदलाव और जुड़ाव का संदेश देता है।”
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025 एक बार फिर भारतीय सिनेमा के सुनहरे पहलुओं, संघर्षों, कहानियों और विविधता को समर्पित एक शानदार प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है। अगर आप अच्छे सिनेमा, प्रेरणादायक कहानियों और फिल्मी दिग्गजों से मिलने के इच्छुक हैं, तो यह फेस्टिवल आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation