Bihar Jeevika Syllabus 2025: बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव सहित कुल 2747 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और/या टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
बिहार जीविका भर्ती परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। इससे उम्मीदवार महत्वपूर्ण विषय, परीक्षा की आवश्यकताएं और अंकन योजना को अच्छे से समझ पाते हैं। इस लेख में सभी पदों के लिए विस्तृत बिहार जीविका सिलेबस और परीक्षा पैटर्न दिया गया है, जिसे ध्यान से पढ़कर उम्मीदवार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।
Bihar Jeevika Vacancy 2025 Details: रिक्त पदों के नाम
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पद का नाम और उसके अनुसार रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं।
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर | 73 |
लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट | 235 |
एरिया को-ऑर्डिनेटर | 374 |
अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Level) | 167 |
ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level) | 187 |
कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर | 1177 |
ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव | 534 |
बिहार जीविका पाठ्यक्रम 2025 PDF डाउनलोड लिंक
बिहार जीविका सिलेबस 2025 हर पद के लिए अलग-अलग होता है, जैसे ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, और अन्य पद। हर सिलेबस में ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाएं, आजीविका से जुड़े विषय, आईटी और वित्तीय प्रबंधन जैसे टॉपिक शामिल हैं। परीक्षा में अच्छी तैयारी और सफलता पाने के लिए पद के अनुसार सिलेबस को समझना जरूरी है।
बिहार जीविका सिलेबस की PDF आपकी तैयारी को आसान बना सकती है और लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने की संभावना बढ़ा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने पद का नया सिलेबस डाउनलोड करके उसी के अनुसार तैयारी की योजना बनानी चाहिए।
Bihar Jeevika Syllabus PDF Link |
बिहार जीविका परीक्षा पैटर्न 2025
BRLPS भर्ती अभियान के तहत बिहार जीविका परीक्षा 2025 ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफिस असिस्टेंट, ब्लॉक आईटी एक्जीक्यूटिव और अन्य प्रबंधकीय जैसे विभिन्न पदों के लिए होगी। परीक्षा 2747 पदों के लिए CBT मोड में आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए परीक्षा का पैटर्न थोड़ा अलग होता है। इसमें रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और विषय ज्ञान जैसे सेक्शन शामिल होते हैं। समय का सही उपयोग करने और तैयारी पर ध्यान देने के लिए, नए पैटर्न को समझना बहुत ज़रूरी है। उम्मीदवारों नीचे बिहार जीविका भर्ती परीक्षा पैटर्न (Bihar Jeevika Recruitment Exam Pattern) देख सकते हैं।
ऑफिस असिस्टेंट & ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव के लिए बिहार जीविका परीक्षा पैटर्न 2025
परीक्षा में कुल 60 प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक होगा। परीक्षा की कुल अवधि 70 मिनट तय की गई है। इसलिए समय का सही उपयोग करते हुए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और हल करें, ताकि आप पूरे अंक प्राप्त करने का मौका न गंवाएं।
विषय | प्रश्न | अंक | अवधि (मिनट) |
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन | 2 | 2 | 2 |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी (बुनियादी अवधारणाएं और हाल के विकास) | 3 | 3 | 3 |
खेल (घटनाएं, खिलाड़ी, उपलब्धियां) | 2 | 2 | 2 |
एनालिटिकल रीजनिंग (सादृश्य, सीरीज – सिमेंटिक, सिंबॉलिक) | 3 | 3 | 3 |
अंकगणितीय और स्थानिक रीजनिंग | 3 | 3 | 3 |
वर्गीकरण (विषम शब्द चुनें) | 3 | 3 | 3 |
डेटा इंटरप्रिटेशन | 3 | 3 | 3 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (प्रतिशत, अनुपात, ब्याज, लाभ/हानि) | 9 | 9 | 9 |
मैचिंग कांसेप्ट (इंडेक्सिंग, एड्रेस, सिटी और वर्ड बिल्डिंग) | 2 | 2 | 2 |
सब्जेक्ट नॉलेज | 20 | 20 | 20 |
कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट | 10 | 10 | 10 |
कुल | 60 | 60 | 60 |
बिहार जीविका परीक्षा पैटर्न 2025 (अन्य पदों के लिए)
-
कुल प्रश्न:70
-
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
-
परीक्षा की अवधि: 80 मिनट
विषय | प्रश्न | अंक | अवधि (मिनट) |
पुरस्कार और सम्मान (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय) | 3 | 3 | 3 |
महत्वपूर्ण योजनाएं (सरकारी कार्यक्रम) | 3 | 3 | 3 |
भारत का इतिहास (आधुनिक) | 3 | 3 | 3 |
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन | 3 | 3 | 3 |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी | 3 | 3 | 3 |
खेल (घटनाएं, खिलाड़ी, उपलब्धियां) | 2 | 2 | 2 |
एनालिटिकल रीजनिंग (सादृश्य, सीरीज – सिमेंटिक, सिंबॉलिक) | 3 | 3 | 3 |
अंकगणितीय और स्थानिक रीजनिंग | 3 | 3 | 3 |
क्लासिफिकेशन | 3 | 3 | 3 |
डेटा इंटरप्रिटेशन | 3 | 3 | 3 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 9 | 9 | 9 |
मैचिंग कांसेप्ट्स (इंडेक्सिंग, सिटी और वर्ड बिल्डिंग) | 2 | 2 | 2 |
सब्जेक्ट नॉलेज | 20 | 20 | 20 |
कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट | 10 | 10 | 10 |
कुल | 70 | 70 | 70 |
ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के लिए टाइपिंग टेस्ट पैटर्न (10 अंक)
ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के लिए टाइपिंग टेस्ट में कुल 10 अंक होते हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग करनी होती है। पहले मॉक टाइपिंग होगी, जिसमें अभ्यास के लिए हिंदी (मंगल फ़ॉन्ट) में 40 शब्द और अंग्रेजी में 60 शब्द टाइप करने का समय 2-2 मिनट होगा, जिसके अंक नहीं जुड़ेंगे। इसके बाद असली टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें हिंदी (मंगल फ़ॉन्ट) में 150 शब्द और अंग्रेजी में 200 शब्द टाइप करने का समय 5-5 मिनट होगा, और दोनों के लिए 5-5 अंक मिलेंगे। कुल मिलाकर 450 शब्द टाइप करने होंगे और समय 14 मिनट रहेगा।
पैसेज की जरूरत | प्रति पैसेज अधिकतम शब्द | भाषा | समय | अंक |
मॉक टाइपिंग के लिए (हिंदी – मंगल फ़ॉन्ट) | 40 | हिंदी | 2 मिनट | — |
एक्चुअल टाइपिंग के लिए (हिंदी – मंगल फ़ॉन्ट) | 150 | हिंदी | 5 मिनट | 5 |
मॉक टाइपिंग के लिए (अंग्रेजी – कोई भी फ़ॉन्ट) | 60 | अंग्रेजी | 2 मिनट | — |
एक्चुअल टाइपिंग के लिए (अंग्रेजी – कोई भी फ़ॉन्ट) | 200 | अंग्रेजी | 5 मिनट | 5 |
कुल | 450 शब्द | हिंदी, अंग्रेजी | 14 मिनट | 10 |
Bihar Jeevika Syllabus: बिहार जीविका की तैयारी के लिए आसान टिप्स
बिहार जीविका 2025 परीक्षा में अच्छा करने के लिए आपको तीन चीज़ों पर ध्यान देना होगा — सही प्लानिंग, लगातार पढ़ाई और अच्छी क्वालिटी की पढ़ाई सामग्री।
यहाँ कुछ आसान तरीके दिए गए हैं:
-
सिलेबस को अच्छे से समझें – पहले पूरा सिलेबस देख लें और पता करें कि कौन-कौन से टॉपिक ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं।
-
पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं – ऐसा प्लान बनाएं जिसमें सभी ज़रूरी चैप्टर और प्रैक्टिस के लिए समय शामिल हो।
-
मॉक टेस्ट दें – मॉक टेस्ट से आपको परीक्षा का पैटर्न और सवालों की आदत हो जाएगी।
- Revision करते रहें – जो भी पढ़ा है, उसे बार-बार दोहराएं ताकि लंबे समय तक याद रहे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation