[Official] IBPS RRB PO Admit Card 2026: आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड जल्द जारी, ये रहे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Last Updated: Nov 9, 2026, 13:11 IST

IBPS RRB PO Admit Card 2026: आईबीपीएस जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आरआरबी पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB PO Admit Card 2026
IBPS RRB PO Admit Card 2026

IBPS RRB PO Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर रीज़नल ग्रामीण बैंक (RRB) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) स्केल-1 की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 21 नवंबर और 22 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है, जिसके माध्यम से कुल 4,256 रिक्त पदों को भरा जाना है। आईबीपीएस आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।   

IBPS RRB PO Call Letter 2026 डाउनलोड लिंक 

आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द एनआईएसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक  

जल्द जारी 

IBPS RRB PO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस रीज़नल ग्रामीण बैंक पीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS)

बैंक का नाम 

रीज़नल ग्रामीण बैंक (RRB) 

पद का नाम 

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) स्केल-1 

रिक्त पदों की संख्या

4,256

परीक्षा का नाम 

आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ibps.in

IBPS RRB PO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन  आरआरबी पीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।   

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'Careers' या 'Recruitment' वाले विकल्प पर क्लिक करें। 

  • अब IBPS RRB PO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: IBPS RRB PO Admit Card 2026 (OUT): Download Officer Scale 1 Prelims Call Letter Today at ibps.in

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 9, 2026, 13:11 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News