Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026: हरियाणा राशन डिपो होल्डर के 2651 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से फौरन करें Apply

Last Updated: Nov 9, 2026, 14:51 IST

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा ने 10 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राशन डिपो होल्डर के कुल 2651 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2026 को 12.00 बजे से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026
Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा ने अलग-अलग गांव में न्यू फेयर प्राइज शॉप (FPS) के लिए लाइसेंस हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत फेयर प्राइज शॉप के लिए कुल 2651 राशन डिपो होल्डर के रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। 

हरियाणा राशन डिपो होल्डर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल यानी 10 नवंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 Apply Online

हरियाणा राशन डिपो होल्डर पोस्ट के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशिय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा राशन डिपो होल्डर पोस्ट ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

क्लिक करें 

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 - हाइलाइट्स 

हरियाणा राशन डिपो होल्डर के 2651 पदों के सलेक्शन में आवेदन फॉर्म की जांच, वैकेंसी की उपलब्धता, फील्ड वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और लाइसेंस वितरण शामिल है।  बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा 

पद का नाम 

हरियाणा राशन डिपो होल्डर

रिक्त पद 

2651

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

10 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

10 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

saralharyana.gov.in

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 Eligibility Criteria 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा में राशन डिपो होल्डर के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और बेसिक कंप्यूटर की नॉलेज का सर्टिफेकेट होना अनिवार्य है। 10 नवंबर 2026 के अनुसार, आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस से छूट दी गई है। 

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

हरियाणा राशन डिपो होल्डर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटsaralharyana.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  • अब Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply बटन पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

 ये भी पढ़ें: JK Bank Recruitment 2026: जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पीओ और क्लर्क के 1397 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 9, 2026, 14:51 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News