IB Result 2025 Link: गृह मंत्रालय (MHA), इंटेलिजेंट ब्यूरो (IB) की ओर से 17 दिसंबर 2025 को आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA)/एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 29 और 30 सितंबर 2025 को आयोजित टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर IB एसए टियर 2 का रिजल्ट देख सकते हैं। आईबी
एसए रिजल्ट 2025 का आयोजन सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया गया था। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें टियर 2 परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
IB SA Result 2025: परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट देखें
गृह मंत्रालय ने आज आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है। आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट (एसए)/एग्जीक्यूटिव परीक्षा के टियर 1 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी एसए टियर 1 मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ में अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
| आईबी एसए परिणाम 2025 पीडीएफ डाउनलोड |
IB SA Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर SA/एक्जीक्यूटिव टियर-1 परीक्षा 2025 का परिणाम देख सकते हैं। आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट परिणाम 2025 का महत्वपूर्ण विवरण देखने कि लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| परीक्षा का नाम | आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट (एसए)/एक्जीक्यूटिव टियर 1 परीक्षा 2025 |
| भर्ती प्राधिकरण | गृह मंत्रालय (MHA) |
| कुल पदों की संख्या | 4987 |
| परीक्षा तिथि | 29 और 30 सितंबर, 2025 |
| परिणाम जारी होने की तिथि | 17 दिसंबर, 2025 जारी |
| परिणाम प्रारूप | पीडीएफ (रोल नंबर के अनुसार) |
| अगला चरण | लेवेलस 1 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mha.gov.in |
IB SA Result 2025: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
29-30 सितंबर, 2025 को आयोजित आईबी सिक्योरिटी टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऊपर दिए गए सीधे लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
-
अब "SA/Exe Tier-I परीक्षा 2025 का परिणाम" पर जाएं।
-
अब रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, उसमें Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर ढूंढें।
-
अपनी लिस्ट में रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation