Haryana NEET Round 3 Seat Allotment Result 2026 जारी, MBBS/BDS एलॉटमेंट PDF यहां से करें डाउनलोड
Haryana NEET UG 2026: DMER हरियाणा ने नीट यूजी राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है; अभ्यर्थी ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा कर 17 अक्टूबर तक PGIMS रोहतक में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
Haryana NEET UG Counselling 2026 Round 3: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय, हरियाणा (DMER Haryana) और पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक (UHSR) ने हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2026 (Haryana NEET UG Counselling 2026) के Round 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 12 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS सिलेब्सों में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्र ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल uhsrugcounselling.com पर जाकर प्रोविजनल एलॉटमेंट लिस्ट (Provisional Seat Allotment PDF) को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
Haryana NEET UG Counselling 2026 Round 3 का यह रिजल्ट उन सभी रजिस्टर्ड छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने राउंड 3 के दौरान अपनी चॉइस फिलिंग और सीट ऑप्शन को जमा किए थे। सीट अलॉटमेंट छात्रों के NEET UG 2026 स्कोर, ऑल इंडिया रैंक, भरी गई प्राथमिकताओं और कैटेगरी-वाइज उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।
Haryana NEET UG Round 3 Counselling 2026: महत्वपूर्ण शेड्यूल
DMER Haryana NEET UG Round 3 Result 2026 में सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए निम्नलिखित शेड्यूल के बारे में जानना होगा। साथ ही, ये शेड्यूल नीचे दी गई टेबल में दिया गया है।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| सीट एलॉटमेंट रिजल्ट की जारी | 12 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन ट्यूशन फीस भुगतान | 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 |
| शारीरिक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन | 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 |
| प्रॉविजनल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोडिंग | 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग | 17 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियल पोर्टल |
ऑनलाइन ट्यूशन फीस भुगतान और एलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कैसे करें?
Haryana NEET UG Round 3 Counselling 2026 रिजल्ट के बाद छात्रों को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए केवल अलॉटमेंट लिस्ट में नाम होना ही एडमिशन की पुष्टि नहीं है। इसके लिए ट्यूशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना भी जरूरी है:
- ऑनलाइन फीस जमा करना: जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 के मध्य पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके निर्धारित ट्यूशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- प्रॉविजनल एलॉटमेंट लेटर: सफलतापूर्व ट्यूशन फीस भुगतान के बाद ही उम्मीदवार अपना आधिकारिक सीट एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
- फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फीस भुगतान और एलॉटमेंट लेटर मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 15 और 16 अक्टूबर 2026 को निर्धारित नोडल सेंटर (PGIMS रोहतक) पर पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
Haryana NEET Round 3 Seat Allotment Result 2026 Direct Link
| DMER Haryana NEET UG Round 3 Result 2026 |
Haryana NEET UG Round 3 Allotment PDF कैसे डाउनलोड करें?
DMER Haryana NEET UG Round 3 Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. छात्र हरियाणा नीट काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर विजिट करें।
2. होमपेज पर उपलब्ध 'Provisional Merit List / Seat Allotment Result for Round 3 MBBS/BDS 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर खोली गई PDF फाइल में अपना NEET UG Roll Number, Name या Application Number सर्च करें।
4. अलॉटेड कॉलेज और कोर्स डिटेल्स को चेक करें।
5. फिर, एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए PDF को सुरक्षित डाउनलोड कर लें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग के समय ध्यान देने योग्य बातें
काउंसलिंग के अंतिम दौर में किसी भी प्रशासनिक गड़बड़ी से बचने के लिए छात्र निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखें:
- फीस भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें: ट्यूशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करने के तुरंत बाद ट्रांजेक्शन रसीद जरूर प्रिंट कर लें। यह रिपोर्टिंग के समय मांगी जाएगी।
- ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स का सेट तैयार करें: फिजिकल वेरिफिकेशन सेंटर पर जाने से पहले NEET एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जाति/कैटेगरी प्रमाण पत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो के 2-3 स्व-सत्यापित सेट तैयार कर लें।
- लास्ट डेट का इंतजार न करें: 17 अक्टूबर 2026 (शाम तक) अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग की लास्ट डेट तय की गई है। अत: समय से पूर्व ही वेरिफिकेशन और दाखिला संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
यहां भी पढ़े: Uttarakhand BSc Nursing 2026 Round 3 Seat Allotment आज जल्द होगा जारी, देखें Latest Updates
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.