Haryana ADO Vacancy 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 25 अगस्त, 2025 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
Haryana ADO Vacancy 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 से 25 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है:
हरियाणा कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 |
Haryana ADO Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आयोग द्वारा तय किए गए सभी मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) |
पद का नाम | कृषि विकास अधिकारी (ADO) |
पदों की संख्या | 785 |
वेतन | मैट्रिक्स स्तर - 6 (35400 – 112400) रुपये |
आवेदन करने की तिथि | 5 से 25 अगस्त 2025 |
आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 25 अगस्त 2025 ( शाम 5 बजे तक) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://hpsc.gov.in/ |
Haryana ADO Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता जान सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें:
पद | शैक्षणिक योग्यता |
कृषि विकास अधिकारी (ADO) |
|
Chandigarh JBT Teacher Online Form 2025
हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
कृषि विकास अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों को पहले तय किए गए मानदंडों को पूरा आवश्यक है। जिसके बाद वह आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप के जरिए आसानी से पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://hpsc.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 4 आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें और सेव कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
आयु सीमा - संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, नियमानुसार आयु में छूट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क - कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए UR/DESM को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये। SC/BC-A/BC-B/EWS/ESM/महिला (हरियाणा) के लिए 250 रुपये देने होंगे। PwBD (हरियाणा) उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation