MBA पास बेटी का कमाल, चौपाल से बदल रही लोगों की जिंदगी!
Devanshi Gohel Success Story: देवांशी गोहेल ने MBA की पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट नौकरी के बजाय भारतीय डाक विभाग में काम करने का रास्ता चुना। जानिए कैसे वे गांव के लोगों और बुजुर्गों तक बैंकिंग, बीमा और सरकारी सुविधाएं पहुंचा रही हैं।
Devanshi Gohel Success Story: आज के समय में ज्यादातर युवा MBA जैसी बड़ी डिग्री हासिल करने के बाद कॉर्पोरेट कंपनियों में जॉब करना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने करियर को समाज की सेवा से जोड़ना पसंद करते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी देवांशी गोहेल की है, जिन्होंने MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय डाक विभाग (India Post) के साथ जुड़कर ग्रामीण लोगों की मदद करने का रास्ता चुना।
देवांशी गोहेल पिपलिया शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल (BPM) के रूप में काम कर रही हैं। उनकी कोशिश है कि गांव के लोगों को डाकघर की जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। वे केवल डाक पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं।
चौपाल के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचा रही डाक विभाग की सेवाएं
देवांशी के काम करने का तरीका उन्हें खास बनाता है। वे गांव में लोगों के बीच जाकर चौपाल लगाती हैं और उनकी जरूरतों को समझती हैं। इसके बाद उन्हें डाक विभाग की सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताती हैं। इससे उन लोगों को भी सुविधाओं की जानकारी मिल रही है, जिन्हें पहले इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
बुजुर्गों को घर पर मिल रही बैंकिंग सुविधा
देवांशी गोहेल का काम बुजुर्गों के लिए बहुत मददगार है। आधार कार्ड के जरिए मिलने वाली बैंकिंग सेवाओं से बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं और Bank से जुड़े दूसरे काम भी करवा सकते हैं। देवांशी बुजुर्गों को पेंशन से जुड़े कामों में भी मदद करती है। इसके साथ ही वे लोगों को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) जैसी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं।
डाक विभाग ने सोशल मीडिया (X) पर शेयर की देवांशी गोहेल की कहानी
भारतीय डाक विभाग ने अपने आधिकारिक (X) सोशल मीडिया अकाउंट पर देवांशी गोहेल की कहानी साझा की है। पोस्ट में लिखा है कि देवांशी केवल डाकघर में ही काम नहीं करतीं, बल्कि गांवों में जाकर चौपाल भी लगाती हैं। यहां वे लोगों से मिलती हैं, उनसे बात करती हैं और उनकी समस्याएं सुनती हैं। देवांशी पूरे गाँव के लोगों को डाक विभाग की सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताती है। वह लोगों को सरल भाषा में जानकारी समझाती हैं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा ग्रामीण इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
MBA की पढ़ाई के बाद पिपलिया शाखा डाकघर की शाखा डाकपाल देवांशी गोहेल ग्रामीणों को डाक की आधुनिक सुविधाएँ देकर जनसेवा कर रही हैं। वे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनती हैं और उन्हें भारतीय डाक की सेवाओं व योजनाओं की जानकारी देती हैं। देवांशी जी बुजुर्गों को घर पर ही आधार आधारित बैंकिंग सुविधा देकर पैसों का लेन-देन आसान बना रही हैं। वे बुजुर्गों को पेंशन दिलाने में मदद करने के साथ PLI जैसी बीमा सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रही हैं। बड़ी कंपनी में नौकरी करने के बजाय उन्होंने भारतीय डाक के माध्यम से जनसेवा का रास्ता चुना और ग्रामीणों की मदद में जुट गईं। इनकी प्रेरणादायी कहानी राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के संकल्प को साकार करने की एक मिसाल है। #IndiaPost #PublicService #DigitalIndia #FinancialInclusion #DakSewaJanSewa @cpmggujarat @pmg_rajkot
— India Post (@IndiaPostOffice) November 22, 2026
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.