SSC Delhi Police Constable Admit Card 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। हॉल टिकट में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। ध्यान रखें, परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, बिना हॉल टिकट के प्रवेश नहीं मिलेगा।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- हाइलाइट्स
इस साल, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला के लिए 7565 पदों की भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा देने वाले हैं, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) का उपयोग करके दिल्ली पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
-
आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
-
पद का नाम: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल
-
परीक्षा का नाम: कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव)
-
कुल रिक्त पद: 7565
-
एडमिट कार्ड तिथि: 16 दिसंबर 2025
-
परीक्षा तिथि: 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक
-
परीक्षा का माध्यम: ऑनलाइन
-
चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट + शारीरिक दक्षता (PE) और शारीरिक माप (MT)
- अधिकारीक वेबसाइट: ssc.gov.in
Delhi Police Constable Exam Date 2025 नोटिस

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 Download Link
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल CBT परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए, हमने नीचे इस लेख में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 का ऑफिशियल एडमिट कार्ड लिंक भी अपडेट कर दिया है, जिससे उम्मीदवार सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 Link |
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले परीक्षार्थी जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login or Register बटन पर क्लिक करना होगा।
-
यहां आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स (Registration Number, Password और कैप्चा कोड) भरकर Login पर क्लिक करना होगा।
-
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपना हो जाएगा, जहां इसमें दी गई जानकारी को चेक करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका एक प्रिंट निकाल ले।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation