CSIR UGC NET December 2026 Registration Date बढ़ी आगे, जानें क्या लेट फीस के साथ करना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 9 नवंबर 2026 कर दी है। छात्र ऑफिशियल नोटिस को देखने के लिए यहां पढ़े।
CSIR UGC NET December 2026 Registration Date: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की फेलोशिप और लेक्चरशिप के लिए आयोजित होने वाले Joint CSIR UGC-NET December 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बेहद इपॉर्टेंट अपडेट जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के हित के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेसन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
जो छात्र किसी कारणवश निर्धारित टाइम के अंदर रजिस्ट्रेशन या फॉर्म को पूरा नहीं कर पाए थे, वे अब बिना किसी परेशानी के रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। NTA द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन करने की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही, छात्रों को इसके लिए कोई भी लेट फीस जमा नहीं करनी होगी।
क्या लेट फीस के साथ करना होगा रजिस्ट्रेशन?
छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस एक्सटेंशन के लिए उन्हें लेट फीस देनी होगी?
- एनटीए द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, छात्रों को कोई भी लेट फीस नहीं चुकानी होगी।
- आप बिना किसी अतिरिक्त फीस के सामान्य निर्धारित एग्जाम फीस के साथ ही 09 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
Joint CSIR UGC-NET 2026: Revised Schedule Table
एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रजिस्ट्रेशन और लेट फीस जमा करने से जुड़ा रिवाइज्ड नोटिस और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | रिवाइज्ड टाइम |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट | 09 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| एग्जाम फीस के पास लेनदेन की लेट फीस | 09 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| लेट फीस की आवश्यकता | शून्य (कोई लेट फीस नहीं) |
| ऑफिशियल वेबसाइट्स | nta.ac.in |
CSIR NET December 2026 Notification: यहां से देखें
रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स
यदि आपने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, तो 9 नवंबर की समय सीमा समाप्त होने से पहले इन चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले एनटीए सीएसआईआर नेट के आधिकारिक पोर्टल [https://csirnet.nta.nic.in](https://csirnet.nta.nic.in) पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें: होमपेज पर दिए गए 'Joint CSIR-UGC NET December 2026' के अप्लाई लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें: अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से) 9 नवंबर की रात 11:50 बजे से पहले पूरा करें।
- प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.